नीट पीजी 2026: बिहार में 1421 मेडिकल सीटों पर दाखिले का शेड्यूल जारी, जानें कब से रजिस्ट्रेशन

हिन्दुस्तान, हिंदुस्तान ब्यूरो, पटना
share

नीट पीजी काउंसलिंग 2026 का पहला राउंड 12 अक्टूबर से शुरू होगा। बिहार के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की 1421 सीटों पर दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

neet pg counselling 2026 bihar medical college admission 1421 seats registration choice filling
नीट पीजी 2026

नीट पीजी के रिजल्ट के आधार पर बिहार समेत देशभर के मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने पहले चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया। काउंसलिंग 12 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। बिहार के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में नीट पीजी के माध्यम से कुल 1421 सीटों पर दाखिला होगा। इनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 773 और निजी मेडिकल कॉलेजों की 659 सीटें शामिल हैं।

21 तक कर सकेंगे पंजीयन

पहले चरण के लिए सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 10 से 12 अक्तूबर तक होगा। इसके बाद 12 से 21 अक्तूबर तक अभ्यर्थी पंजीयन और शुल्क भुगतान कर सकेंगे। पंजीयन की अंतिम तिथि 21 अक्त्तूबर निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 13 से 22 अक्त्तूबर तक चलेगी। अभ्यर्थी अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन कर सकेंगे। च्वाइस लॉक करने की प्रक्रिया 21 अक्त्तूबर से शुरू होकर 22 अक्त्तूबर तक चलेगी। च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग पूरी होने के बाद 22 और 23 अक्त्तूबर को सीट आवंटन की प्रक्रिया होगी। पहले चरण का सीट आवंटन परिणाम 24 अक्त्तूबर को जारी होगा।

जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें तय समय सीमा के भीतर संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। सीट आवंटित होने के बाद अभ्यर्थियों को 26 अक्त्तूबर से दो नवंबर तक संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग और दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

50 प्रतिशत एआईक्यू सीटों पर दाखिला

एआईक्यू और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का पंजीयन शुल्क 1000 रुपये और एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित है। वहीं, डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन शुल्क 5000 रुपये होगा। एमसीसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि पंजीयन शुरू होने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। च्वाइस फिलिंग के दौरान कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन सावधानीपूर्वक करने को कहा गया है।

पहले चरण की प्रमुख तिथियां

  • सीट मैट्रिक्स सत्यापन: 10 से 12 अक्त्तूबर
  • पंजीयन व शुल्क भुगतान: 12 से 21 अक्त्तूबर
  • च्वाइस फिलिंग: 13 से 22 अक्त्तूबर
  • च्वाइस लॉकिंग: 21 से 22 अक्त्तूबर
  • सीट आवंटन प्रक्रिया: 22 से 23 अक्त्तूबर
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 24 अक्त्तूबर
  • कॉलेज में रिपोर्टिंग: 26 अक्त्तूबर से 2 नवंबर

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार में 1421 मेडिकल पीजी सीटों पर दाखिले का शेड्यूल जारी, कब से रजिस्ट्रेशन