
MCC NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल फिर बदला, राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 5 दिसंबर से शुरू
MCC NEET PG Counselling 2025: एमसीसी ने नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया है। राउंड 2 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।
MCC NEET PG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2025 काउंसलिंग के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया है। जिन उम्मीदवारों ने NEET PG 2025 की परीक्षा पास कर ली है और वे ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है।
रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार इस नए शेड्यूल को MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
राउंड 2 का रिवाइज्ड शेड्यूल-
1. राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू- 5 दिसंबर, 2025
2. राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त- 9 दिसंबर, 2025
चाॅइस फिलिंग शुरू- 6 दिसंबर, 2025
चाॅइस फिलिंग और लॉक करना समाप्त- 9 दिसंबर, 2025
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया- 10 दिसंबर से 11 दिसंबर, 2025
राउंड 2 का परिणाम घोषित- 12 दिसंबर, 2025
कॉलेज में रिपोर्टिंग/जॉइनिंग- 13 दिसंबर से 21 दिसंबर, 2025
जॉइन किए गए उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन - 22 दिसंबर से 23 दिसंबर, 2025
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
MCC द्वारा जारी इस नए शेड्यूल में राउंड 2 के साथ-साथ राउंड 3 (मॉप-अप राउंड) और स्ट्रे वैकेंसी राउंड की तारीखों में भी बदलाव किया गया है।
NEET PG काउंसलिंग मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रम या गलती से बचने के लिए काउंसलिंग की प्रत्येक तारीख और समय को आधिकारिक वेबसाइट पर ध्यान से चेक कर लें।
राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जो उम्मीदवार राउंड 2 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर "MCC NEET PG Counselling 2025 Round 2" रजिस्ट्रेशन लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
5. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें। भविष्य में आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
यह ध्यान रखना आवश्यक है कि काउंसलिंग शेड्यूल में बार-बार बदलाव हो रहे हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से MCC की वेबसाइट चेक करते रहें।





