NEET PG 2026 राउंड-3 फाइनल सीट अलॉटमेंट आउट, आज से रिपोर्टिंग शुरू

Feb 06, 2026 07:16 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NEET PG 2026 राउंड 3 का फाइनल सीट अलॉटमेंट जारी, 10,084 सीटों का आवंटन, उम्मीदवार आज से कॉलेज में रिपोर्ट करें और आगे की अपडेट MCC वेबसाइट पर देखें।

NEET PG 2026 राउंड-3 फाइनल सीट अलॉटमेंट आउट, आज से रिपोर्टिंग शुरू

NEET PG 2026 काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड 3 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट मिली है, वे अब अपना अलॉटमेंट लेटर आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं। रिपोर्टिंग को लेकर भी अहम निर्देश जारी किए गए हैं, जिन पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है।

फाइनल लिस्ट में किसे मिली सीट

एमसीसी द्वारा जारी अंतिम सूची में रैंक 1 से लेकर 2,30,087 तक के उम्मीदवारों का सीट अलॉटमेंट शामिल है। इस राउंड में कुल 10,084 नई सीटों का आवंटन किया गया है, जिनमें 120 सीटें AFMS रैंक होल्डर्स के लिए भी शामिल हैं। इससे पहले जारी प्रोविजनल लिस्ट में तकनीकी कारणों और सीटों की डुप्लिकेशन की वजह से दो सीटें हटाई गई थीं, जिसके बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।

अपग्रेडेशन और सीट अलॉटमेंट का पूरा डेटा

राउंड 3 के अलॉटमेंट आंकड़ों के मुताबिक बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को अपग्रेडेशन मिला है। कुल 8,589 उम्मीदवारों की सीट अपग्रेड हुई, जबकि 7,094 उम्मीदवारों को कोई अपग्रेडेशन नहीं मिल पाया। पहले राउंड 1 और 2 में जिन उम्मीदवारों को सीट ऑफर हुई थी, उनमें से 3,450 उम्मीदवारों ने अपग्रेडेशन का विकल्प नहीं चुना। वहीं 7,899 उम्मीदवार ऐसे रहे जिन्होंने नए विकल्प यानी फ्रेश चॉइस फिलिंग नहीं की। इसके अलावा 4,578 उम्मीदवारों को इस राउंड में भी कोई सीट अलॉट नहीं हो सकी।

कॉलेज रिपोर्टिंग कब और कैसे करनी है

एमसीसी ने साफ निर्देश दिए हैं कि जिन उम्मीदवारों को राउंड 3 में सीट अलॉट हुई है, उन्हें 6 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से अपने अलॉट किए गए कॉलेज में फिजिकली रिपोर्ट करना होगा। हालांकि पहले राउंड 3 की कॉलेज रिपोर्टिंग की तारीख 4 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तय की गई थी, लेकिन प्रक्रिया दो दिन की देरी से शुरू हुई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एमसीसी रिपोर्टिंग की आखिरी तारीख आगे बढ़ा सकता है, ताकि सभी उम्मीदवार समय पर एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी कर सकें।

आगे की अपडेट कहां देखें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग डेट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आगे की एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी हर नई सूचना के लिए नियमित रूप से mcc.nic.in वेबसाइट चेक करते रहें। किसी भी बदलाव की जानकारी वहीं आधिकारिक तौर पर दी जाएगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।