NEET PG 2026: नीट पीजी के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य, 'पहले आओ, पहले पाओ' का नियम खत्म
NEET PG 2026: NBEMS ने नीट पीजी 2026 के लिए एडवाइजरी जारी कर आवेदन में आधार ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य किया है। बोर्ड ने छात्रों को बिना जल्दबाजी के फॉर्म भरने की सलाह दी है।

NEET PG 2026: मेडिकल के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन (MD/MS/Diploma) करने की इच्छा रखने वाले डॉक्टरों और उम्मीदवारों के लिए एक बेहद जरूरी अपडेट सामने आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026) के आवेदकों के लिए एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी की है। इस बार नीट पीजी परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा, पारदर्शिता को और अधिक मजबूत करने के लिए आवेदन फॉर्म में एक नया और महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव किया है, जिसके तहत अब सभी उम्मीदवारों के लिए आधार ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है।
जल्दबाजी में न करें आवेदन
रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन होने के साथ ही अक्सर देखा जाता है कि छात्र वेबसाइट क्रैश होने के डर से या जल्दबाजी में आकर तुरंत फॉर्म भरने की होड़ में लग जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एनबीईएमएस ने छात्रों से विशेष अपील की है कि वे आवेदन करने में बिल्कुल भी जल्दबाजी न दिखाएं। उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध है, इसलिए वे पहले सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और अपने सारे जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार कर लें, उसके बाद ही आराम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। जल्दबाजी में की गई गलतियों के कारण बाद में फॉर्म रिजेक्ट होने का खतरा बना रहता है।
'पहले आओ, पहले पाओ' का नियम खत्म
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने साफ कर दिया है कि नीट पीजी 2026 के लिए परीक्षा शहरों का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' (FCFS) के आधार पर नहीं होगा। बोर्ड ने उम्मीदवारों को जल्दबाजी में फॉर्म न भरने की सलाह दी है, क्योंकि पहले छात्र अपनी पसंद का शहर पाने के लिए हड़बड़ी में रजिस्ट्रेशन करते थे। एनबीईएमएस के अनुसार, आवेदन फॉर्म जल्दी जमा करने मात्र से किसी भी उम्मीदवार को अपनी पसंद का परीक्षा राज्य, शहर या केंद्र पाने का कोई विशेष अधिकार नहीं मिलेगा। इसलिए, छात्रों को बिना किसी गलती के आराम से अपना फॉर्म पूरा करना चाहिए।
परीक्षा केंद्र आवंटन के जरूरी नियम
नीट पीजी 2026 परीक्षा केंद्रों के आवंटन को लेकर बोर्ड ने कहा है कि उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई प्राथमिकताओं के आधार पर ही उन्हें परीक्षा शहर आवंटित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। हालांकि, यदि कोई प्रशासनिक, सुरक्षा, तकनीकी या लॉजिस्टिक कारण सामने आते हैं, तो बोर्ड के पास उम्मीदवारों को देश भर में कहीं भी परीक्षा शहर या केंद्र आवंटित करने का अधिकार सुरक्षित है। इसलिए छात्रों को अपने विकल्पों को बहुत सोच-समझकर चुनना चाहिए।
नियमों का पालन करना बेहद जरूरी
इस नई एडवाइजरी के अनुसार, परीक्षा के लिए फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड से जुड़े विवरणों को बिल्कुल सही-सही भरना होगा क्योंकि सिस्टम रीयल-टाइम में डेटा को वेरिफाई करेगा। बोर्ड ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने सभी सही विवरणों और अनिवार्य सुरक्षा जांच के साथ सफलतापूर्वक फॉर्म सबमिट करेंगे, केवल उन्हीं का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और पल-पल के आधिकारिक अपडेट के लिए केवल एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


