NEET PG 2026: नीट पीजी परीक्षा कल, किन बातों का रखें ध्यान; सेंटक पहुंचने से पहले यहां जानें जरूरी गाइडलाइन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नीट पीजी 2026 का इम्तिहान कल होने जा रहा है, एग्जाम सेंटर पहुंचने का वक्त, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और ड्रेस कोड को लेकर जरूरी गाइडलाइन यहां पढ़ें।

neet pg 2026 exam tomorrow timings dress code guidelines
नीट पीजी की परीक्षा

देश भर के लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए कल का दिन उनकी जिंदगी के सबसे अहम दिनों में से एक होने वाला है। रातों की नींद कुर्बान करने और महीनों तक किताबों में सिर खपाने के बाद, आखिरकार वो मुकाम आ ही गया है। कल यानी 30 अगस्त 2026 को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नीट पीजी (NEET PG) 2026 का इम्तिहान करवाने जा रहा है। यह एग्जाम उन डॉक्टरों के लिए एक बड़ा मौका है जो देश के नामी सरकारी, प्राइवेट और डीम्ड संस्थानों से पोस्टग्रेजुएशन करके स्पेशलिस्ट बनने का ख्वाब देख रहे हैं। इस आखिरी वक्त में स्टूडेंट्स के जहन में घबराहट और उम्मीदों का मिला-जुला सैलाब होना लाजमी है। लेकिन ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि पढ़ाई के साथ-साथ आप एग्जाम सेंटर के उन कायदे-कानूनों को भी अच्छी तरह समझ लें, ताकि आपकी महीनों की मेहनत पर किसी छोटी सी लापरवाही की वजह से पानी न फिर जाए।

अक्सर एग्जाम की टेंशन में स्टूडेंट्स जरूरी कागजात घर भूल जाते हैं या सेंटर पर देरी से पहुंचते हैं। NBEMS ने कल होने वाले इस बड़े इम्तिहान के लिए कुछ सख्त हिदायतें जारी की हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कल आपको किन-किन बातों का खास खयाल रखना है, ताकि आपका एग्जाम बिना किसी रुकावट के शांति से पूरा हो सके।

एग्जाम का वक्त और जरूरी शेड्यूल

नीट पीजी 2026 का यह इम्तिहान सिर्फ एक ही शिफ्ट में लिया जाएगा। एग्जाम सुबह 9 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। सेंटर पर एंट्री और रजिस्ट्रेशन का काम सुबह 7 बजे से ही शुरू हो जाएगा। सबसे जरूरी बात यह है कि सुबह 8:30 बजे के बाद सेंटर के दरवाजे पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी हाल में एंट्री नहीं मिलेगी। 8:45 पर उम्मीदवारों को अपना कंप्यूटर सिस्टम लॉग-इन करने की इजाजत मिल जाएगी। ठीक 8:50 पर एग्जाम से जुड़ी हिदायतें पढ़ने के लिए विंडो खुल जाएगी। इस इम्तिहान का रिजल्ट 30 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा और उसी दिन इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ डेट भी बताई जाएगी।

अपने साथ जरूर रखें ये कागजात

एग्जाम सेंटर जाने से पहले अपना बैग अच्छी तरह चेक कर लें। NBE की ऑफिशियल वेबसाइट (nbe.edu.in) से डाउनलोड किया हुआ नीट पीजी 2026 का एडमिट कार्ड आपके पास होना चाहिए। एक ओरिजिनल और वैलिड फोटो आईडी प्रूफ। इसमें आप अपना पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या आधार कार्ड ले जा सकते हैं। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या किसी भी स्टेट मेडिकल काउंसिल (SMC) की तरफ से जारी किया गया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पास होना लाजमी है। जो विदेशी नागरिक इस एग्जाम में बैठ रहे हैं, उन्हें अपना पासपोर्ट और अपने देश में मेडिकल प्रैक्टिशनर होने का पक्का सबूत साथ लाना होगा। पहचान पुख्ता करने और किसी भी तरह की धोखाधड़ी रोकने के लिए सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा और हर जगह सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे। बिना किसी वैलिड मेडिकल सर्टिफिकेट के फेस मास्क लगाकर अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी।

इन चीजों को भूलकर भी न ले जाएं

सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए कई चीजों पर सख्त पाबंदी लगाई गई है -

  • किसी भी तरह की स्टेशनरी जैसे पेन, कागज, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव या रबर।
  • मोबाइल फोन, टैबलेट, कैलकुलेटर, घड़ियां और ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स।
  • अंगूठी, झुमके, चेन और चूड़ियां जैसी कोई भी जूलरी पहनकर जाने की मनाही है।
  • वॉलेट, बेल्ट और धूप वाले चश्मे (गॉगल्स) भी अंदर नहीं ले जा सकते।
  • खुला या पैकेट बंद कोई भी खाने-पीने का सामान अंदर ले जाना सख्त मना है।

कपड़ों को लेकर खास ड्रेस कोड

पहनावे को लेकर भी बोर्ड ने कुछ हिदायतें तय की हैं जिन पर अमल करना जरूरी है।

  • लड़कों के लिए: आप बिल्कुल सादे, हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें। आधी बांह (Half-sleeves) वाली शर्ट या टी-शर्ट पहनना सबसे बेहतर रहेगा। बहुत मोटे सोल वाले जूते पहनने से बचें, क्योंकि हो सकता है कि सिक्योरिटी चेकिंग में उन्हें पहनकर अंदर न जाने दिया जाए।
  • लड़कियों के लिए: पूरी बांह वाले या भारी कढ़ाई-जरी वाले कपड़े पहनकर जाने से बचें। एग्जाम वाले दिन प्रिंटेड जींस पहनने की भी मनाही है। कान की बालियां, नोज रिंग, ब्रेसलेट, नेकलेस या नोज पिन जैसी चीजें पहनकर एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। आपके लिए भी यही हिदायत है कि सादे और आरामदायक आधी बांह वाले कपड़े ही पहनें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़नीट पीजी परीक्षा कल, किन बातों का रखें ध्यान; सेंटक यहां जानें जरूरी गाइडलाइन