NEET PG : SMS वाली एग्जाम सिटी सही या वेबसाइट वाली, NBEMS ने दूर की नीट पीजी अभ्यर्थियों की कंफ्यूजन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NEET PG Exam City OUT: NBEMS ने कहा है कि नीट पीजी अभ्यर्थी सही जानकारी के लिए सिर्फ ऑफिशियल NBEMS वेबसाइट पर ही भरोसा करें और फेक वेबसाइट्स और गलत जानकारी से सावधान रहें।

NEET PG Exam City OUT
मेडिकल एजुकेशन

NEET PG Exam City OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन एंड मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि नीट पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होनी है, जबकि एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किया जाएगा। नीट पीजी की सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार को उस शहर की जानकारी दी गई है जहां उसका परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। इससे वह परीक्षा से पहले यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सकेंगे।

SMS और वेबसाइट पर अलग अलग सिटी पर भड़के अभ्यर्थी

बहुत से अभ्यर्थियों को उनकी एग्जाम सिटी एसएमएस पर अलग और वेबसाइट पर लॉग इन करने पर अलग दिखाई दे रही है। एक अभ्यर्थी ने लिखा कि उन्हें एसएमएस पर रूड़की और वेबसाइट पर सीकर एग्जाम सिटी दिखा रहा है। वहीं डॉ. रंजन नाम के अभ्यर्थी ने एक्स पर लिखा कि उन्हें एसएमएस में इंदौर सेंटर मिला है जबकि वेबसाइट पर लॉग इन करने पर उन्हें मालदा मिला है। ये सेंटर मेरे गृह राज्य से 1000 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को इस्तीफा दे देना चाहिए।

NBEMS की आई सफाई, वेबसाइट पर ही भरोसा करें

NBEMS (नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज) ने एग्जाम सेंटर में कंफ्यूजन को लेकर कहा है कि टेक्निकल दिक्कतों की वजह से कुछ कैंडिडेट्स को SMS से गलत टेस्ट-सिटी की जानकारी भेजी गई थी। सही डिटेल्स तब से SMS/ईमेल से बता दी गई हैं और एप्लिकेंट पोर्टल पर उपलब्ध हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सही जानकारी के लिए सिर्फ ऑफिशियल NBEMS वेबसाइट पर ही भरोसा करें और फेक वेबसाइट्स और गलत जानकारी से सावधान रहें।

CBT मोड में होगा एग्जाम

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। NEET PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक चली थी। वहीं परीक्षा का परिणाम 30 सितंबर 2026 तक जारी किए जाने की संभावना है।

देश में मेडिकल पीजी की 86360 सीटें, 5000 और एड होंगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए देशभर में 86,360 पोस्टग्रेजुएट (PG) मेडिकल सीटें उपलब्ध हैं। यह जानकारी सांसद के.एम. सुधा आर की ओर से मेडिकल शिक्षा के विस्तार को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में दी गई। इन सीटों में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा मान्यता प्राप्त सीटें शामिल हैं। राज्यों में कर्नाटक सबसे अधिक PG मेडिकल सीटों वाला राज्य है। इसके बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु का स्थान है।

सबसे अधिक पीजी मेडिकल सीटों वाले राज्य

राज्य | कुल सीटें |

| कर्नाटक | 10,092 |

| महाराष्ट्र | 9,216 |

| तमिलनाडु | 8,023 |

| उत्तर प्रदेश | 7,437 |

| तेलंगाना | 5,248 |

| आंध्र प्रदेश | 4,782 |

कर्नाटक में 2,805 सरकारी और 7,287 निजी PG सीटें हैं।

महाराष्ट्र में 4,277 सरकारी और 4,939 निजी सीटें हैं।

तमिलनाडु में 3,030 सरकारी और 4,993 निजी सीटें उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश में 3,568 सरकारी और 3,869 निजी PG मेडिकल सीटें हैं।

5000 नई PG सीटें जोड़ने की योजना

केंद्र सरकार ने राज्य और केंद्रीय सरकारी मेडिकल कॉलेजों, स्वतंत्र PG संस्थानों तथा सरकारी अस्पतालों को मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय प्रायोजित योजना (CSS) के तीसरे चरण को मंजूरी दी है। इसके तहत 2025-26 से 2028-29 के बीच 5,000 अतिरिक्त PG मेडिकल सीटें जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने प्रत्येक PG सीट के लिए लागत सीमा बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये कर दी है, ताकि मेडिकल संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़SMS वाली सिटी सही या वेबसाइट वाली, NBEMS ने दूर की NEET अभ्यर्थियों की कंफ्यूजन