NEET PG 2026: आज से करें नीट पीजी 2026 के लिए आवेदन, ऐसे भरें फॉर्म, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
NEET PG 2026: पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। एनबीई ने नीट पीजी आवेदन प्रक्रिया का नोटिफिकेशन nbe.edu.in. पर जारी कर दिया है

NEET PG 2026 Registration: पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2026) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने इंफॉर्मेशन बुलेटिन और महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी कर दी है। सभी योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर कंप्यूटर आधारित माध्यम से होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखों का रखें खास ख्याल
शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी 2026 की रजिस्ट्रेशन विंडो 1 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे से लाइव हो चुकी है। उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 को रात 11:55 बजे तक ही अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे। इसके बाद, 11 अगस्त 2026 को छात्रों को उनके अलॉट किए गए परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी। देश भर के विभिन्न केंद्रों पर यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि इसके नतीजे 30 सितंबर 2026 तक घोषित किए जाएंगे।
नीट पीजी आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 3,500 रुपये।
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी- 2,500 रुपये ।
नीट पीजी 2026: आवेदन कैसे करें
एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध NEET PG 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पृष्ठ डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
टेस्ट सिटी और राज्यों के चयन के लिए कड़े नियम
एनबीईएमएस ने छात्रों को आगाह किया है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना फॉर्म भरें, लेकिन जल्दबाजी में कोई गलती न करें। इस बार परीक्षा शहर आवंटन में 'पहले आओ, पहले पाओ' का नियम लागू नहीं होगा। उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय तीन पसंदीदा राज्यों का चयन करना होगा। नियम के मुताबिक, पहला पसंदीदा राज्य वही होना चाहिए जो उम्मीदवार का वर्तमान पता है। बाकी के दो विकल्प पड़ोसी राज्यों के होने चाहिए। ध्यान रहे कि फॉर्म सबमिट होने के बाद 'एडिट विंडो' में भी छात्र के घर का पता और राज्यों के विकल्प बदले नहीं जा सकेंगे।
फोटो अपलोड करने में बरतें पूरी सावधानी
अक्सर छात्र फोटो अपलोड करने में लापरवाही करते हैं, जिससे उनका एडमिट कार्ड रुक जाता है। बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि छात्रों को पिछले तीन महीनों के भीतर खिंचवाई गई नई पासपोर्ट साइज फोटो ही अपलोड करनी होगी, जिसमें उनका चेहरा साफ दिखाई दे। इसके साथ ही सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट की तस्वीरें भी तय फॉर्मेट में होनी चाहिए। धुंधली, एडिट की गई या गलत तस्वीरों वाले आवेदनों को तुरंत खारिज कर दिया जाएगा। बोर्ड उम्मीदवारों की पसंद के अनुसार ही शहर देने की कोशिश करेगा, लेकिन प्रशासनिक या सुरक्षा कारणों से वह भारत में कहीं भी परीक्षा केंद्र आवंटित कर सकता है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


