नीट पीजी 2026 का रिजल्ट 30 सितंबर से पहले संभव, आंसर की पर क्या अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
share

नीट पीजी 2026 का रिजल्ट 30 सितंबर से पहले आ सकता है। हालांकि, अभी तक आंसर की जारी नहीं की गई है। जानिए परीक्षा से जुड़ी ताजा अपडेट।

neet pg 2026 answer key response sheet result date before 30 september download link how to check neet
नीट पीजी 2026

मेडिकल पीजी में दाखिले का सपना देख रहे लाखों डॉक्टरों की धड़कनें इन दिनों थोड़ी तेज हो गई हैं। इसकी वजह है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) किसी भी वक्त नीट पीजी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर सकता है। इसके साथ 30 सितंबर से पहले नतीजा भी सामने आने की पूरी संभावना बन गई है। जो उम्मीदवार अगस्त के आखिर से अपना स्कोर मन ही मन जोड़ते-घटाते आ रहे थे उनके लिए अब असली जवाब मिलने की घड़ी नजदीक है।

बोर्ड ने अभी तक आंसर-की जारी करने की कोई तय तारीख का एलान नहीं किया है लेकिन परीक्षा ब्रोशर के मुताबिक नतीजा 30 सितंबर 2026 तक घोषित किया जाना है और उसी हिसाब से आंसर-की भी नतीजे से पहले या साथ में आने की उम्मीद है।

पहली बार मिलेगा जवाबों को परखने का मौका

इस साल की एक खास बात यह है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज पहली बार उम्मीदवारों के लिए प्रोविज़नल आंसर-की और उनकी रिस्पॉन्स शीट, दोनों जारी करने जा रहा है। यानी अब सिर्फ सही जवाब नहीं, बल्कि परीक्षा के दौरान आपने कौन-सा विकल्प चुना था, यह भी लॉगिन के ज़रिए देखा जा सकेगा। इससे उम्मीदवार अपने अंदाज़े का स्कोर, नतीजा आने से पहले ही काफी हद तक भांप सकेंगे।

यह कोई मामूली बदलाव नहीं है। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS को निर्देश दिया था कि वह NEET PG की रॉ स्कोर, आंसर-की जारी करने की नीति और नॉर्मलाइज़ेशन का तरीका सार्वजनिक करे, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। ज़ाहिर है, इस बार की पहल उसी दिशा में उठाया गया कदम मानी जा रही है।

कैसे डाउनलोड करें आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट

जैसे ही बोर्ड लिंक एक्टिव करता है, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान तरीके से अपनी डिटेल्स चेक कर सकते हैं -

1. सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

2. 'Examinations' टैब में जाकर 'Entrance Examinations' के अंदर NEET PG को चुनें।

3. NEET PG 2026 सेक्शन में मिलने वाले एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

4. लॉगिन बटन दबाएं और अपना यूज़र आईडी, पासवर्ड डालें।

5. आंसर-की और प्रोविज़नल रिस्पॉन्स शीट का लिंक खोलें।

6. स्क्रीन पर क्वेश्चन आईडी, सही जवाब और आपके द्वारा दिए गए जवाब, तीनों दिख जाएंगे।

7. जरूरत पड़ने पर पूरी शीट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

अगर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की सुविधा भी दी जाती है, तो उम्मीदवारों को बोर्ड के नोटिस में बताई गई समय-सीमा और तरीके का ठीक-ठीक पालन करना होगा। ऐसे मामलों में देरी करना भारी पड़ सकता है, इसलिए नोटिस आते ही उसे ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

परीक्षा से जुड़े बाकी अहम तथ्य

नीट पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक हुई थी। इसके लिए 273096 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 265980 परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा देशभर के 1111 केंद्रों पर 339 शहरों में आयोजित की गई। जयपुर के कुछ सेंटरों पर तकनीकी दिक्कत और बिजली से जुड़ी समस्याओं के चलते प्रभावित हुए उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा भी कराई गई थी। इस बार परीक्षा पैटर्न में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिला, जिसके मद्देनजर सवालों की संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी गई, हालांकि परीक्षा की अवधि साढ़े तीन घंटे ही रखी गई। बता दें कि नीट पीजी डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) और पीजी डिप्लोमा जैसे कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है और इस बार कुल 86360 पीजी मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग होनी है, जिनमें सबसे ज्यादा सीटें कर्नाटक में हैं।

नतीजे के बाद क्या होगा?

रिजल्ट घोषित होते ही उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड और क्वालिफाइंग स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर पाएंगे। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों के लिए पीजी मेडिकल सीटों पर दाखिले की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल सलाह यही है कि सभी उम्मीदवार natboard.edu.in को नियमित तौर पर चेक करते रहें, ताकि आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट, नतीजे और आगे की हर अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़नीट पीजी 2026 का रिजल्ट 30 सितंबर से पहले संभव, आंसर की पर क्या अपडेट