सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पहली बार आएगा नीट पीजी 2026 का रिस्पॉन्स शीट, जानें रिजल्ट से जुड़े अहम अपडेट्स

लाइव हिन्दुस्तान
share

नीट पीजी 2026 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एनबीई जल्द ही इसे जारी करेगा।

neet pg 2026 answer key response sheet nbe result updates
नीट पीजी 2026

नीट पीजी 2026 की परीक्षा दे चुके नौजवानों की इन दिनों धड़कनें तेज हैं। परीक्षा खत्म हो चुकी है, री-एग्जाम भी निपट चुका है और अब हर किसी की निगाहें सिर्फ और सिर्फ नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की ऑफिशियल वेबसाइट पर टिकी हैं। उम्मीदवार बेसब्री से अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई पक्की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि किसी भी वक्त यह बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। आइए विस्तार से समझते हैं कि इस बार आंसर की में क्या खास है और रिजल्ट कब तक आने की उम्मीद है।

इस बार का नीट पीजी 2026 की परीक्षा कई मायनों में अलग है। मेडिकल इम्तिहानों में पिछले कुछ वक्त से जिस तरह के विवाद सामने आए उसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा की प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा पारदर्शिता लाने की सख्त हिदायत दी थी। इसी के मद्देनजर, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के इतिहास में शायद यह पहली दफा हो रहा है जब बोर्ड आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी करने जा रहा है। इसका सीधा मतलब ये है कि अब हर स्टूडेंट यह देख सकेगा कि उसने परीक्षा हॉल में किस सवाल का क्या जवाब दिया था और बोर्ड ने उसका सही जवाब क्या माना है। इससे नतीजों को लेकर किसी भी तरह के शक की गुंजाइश नहीं बचेगी।

जयपुर के सेंटर पर हुई थी तकनीकी खराबी

आपको बता दें कि इस साल नीट पीजी 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को पूरे देश में एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। यह शिफ्ट सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चली। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार कुल 2,73,096 उम्मीदवारों ने इस अहम परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए सेंटर्स पर पहुंचे। लेकिन परीक्षा का सफर यहीं खत्म नहीं हुआ। राजस्थान के जयपुर में स्थित iON डिजिटल जोन (सीतापुरा) के दो सेंटर्स पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। ऐसे में बोर्ड ने फौरन एक्शन लेते हुए वहां के प्रभावित बच्चों के लिए 5 सितंबर को एक बार फिर से री-एग्जाम का आयोजन किया, ताकि किसी भी होनहार का नुकसान न हो।

क्या है रिस्पॉन्स शीट, कैसे करता है काम?

कई छात्रों के मन में यह सवाल रहता है कि आंसर की और रिस्पॉन्स शीट आखिर हैं क्या और ये कैसे काम करते हैं? इसे आसान जुबान में समझें। आंसर की वो दस्तावेज है जिसमें परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था यानी एनबीईएमएस की तरफ से हर सवाल का सही जवाब बताया जाता है। दूसरी तरफ, रिस्पॉन्स शीट वो पेपर है जो ये बताता है कि आपने कंप्यूटर पर कौन सा ऑप्शन टिक किया था। जब ये दोनों चीजें वेबसाइट पर आ जाएंगी, तो आप अपनी रिस्पॉन्स शीट को आंसर की से मिला सकेंगे। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपके कितने जवाब सही हैं और कितने गलत। मार्किंग स्कीम के हिसाब से आप रिजल्ट आने से पहले ही अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं। इससे काउंसलिंग को लेकर आगे की प्लानिंग करने में काफी मदद मिलती है।

कैसे करें चेक?

जैसे ही बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स (nbe.edu.in या cdn3.digialm.com) पर लिंक एक्टिव करेगा, आपको अपने लॉग-इन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि बिल्कुल तैयार रखें। क्योंकि यह जानकारी हर कैंडिडेट की अपनी निजी होती है, इसलिए इसे कोई भी ऐसे ही डाउनलोड नहीं कर सकता। पोर्टल पर सही जानकारी डालने के बाद ही आपको अपने क्वेश्चन आईडी, रिकॉर्ड किए गए जवाब और सही आंसर दिखाई देंगे।

कब तक आएगा रिजल्ट?

अब सबसे बड़ा सवाल कि रिजल्ट कब आएगा? अगर एनबीईएमएस के तय शेड्यूल की मानें, तो नीट पीजी 2026 का फाइनल रिजल्ट 30 सितंबर तक घोषित कर दिया जाना चाहिए। आंसर की जारी होना इस बात का इशारा नहीं है कि रिजल्ट आ गया है। आंसर की पर अगर कोई आपत्ति होती है, तो उसे दूर करने के बाद ही बोर्ड फाइनल स्कोर तैयार करता है। इसलिए, जब तक 30 सितंबर की तारीख करीब आती है, तब तक स्टूडेंट्स को अफवाहों से दूर रहना चाहिए। फिलहाल, छात्रों को यही सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड और लॉग-इन क्रेडेंशियल्स को संभाल कर रखें। किसी भी वक्त बोर्ड की तरफ से लिंक लाइव किया जा सकता है। किसी भी गैर-जरूरी या अनवैरिफाइड नोटिस पर यकीन करने के बजाय सीधे एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें और लगातार अपडेट्स चेक करते रहें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पहली बार आएगा नीट पीजी 2026 का रिस्पॉन्स शीट