NEET PG Admit Card : नीट पीजी एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर जारी, 86360 सीटें, 5000 और एड होंगी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

NEET PG Admit Card 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी natboard.edu.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG 2026 admit card
नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड

NEET PG Admit Card 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी natboard.edu.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी की जानकारी 11 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई थी। नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा एक फोटो आईडी प्रूफ को भी साथ रखना होगा।

परीक्षा का दिन: 30 अगस्त 2026 (रविवार)

परीक्षा का समय: प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए सिंगल शिफ्ट में

देश में मेडिकल पीजी की 86360 सीटें, 5000 और एड होंगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसी माह लोकसभा में बताया था कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए देशभर में 86,360 पोस्टग्रेजुएट (PG) मेडिकल सीटें उपलब्ध हैं। यह जानकारी सांसद के.एम. सुधा आर की ओर से मेडिकल शिक्षा के विस्तार को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में दी गई थी। इन सीटों में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा मान्यता प्राप्त सीटें शामिल हैं। राज्यों में कर्नाटक सबसे अधिक PG मेडिकल सीटों वाला राज्य है। इसके बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु का स्थान है।

सबसे अधिक पीजी मेडिकल सीटों वाले राज्य

राज्य | कुल सीटें |

| कर्नाटक | 10,092 |

| महाराष्ट्र | 9,216 |

| तमिलनाडु | 8,023 |

| उत्तर प्रदेश | 7,437 |

| तेलंगाना | 5,248 |

| आंध्र प्रदेश | 4,782 |

कर्नाटक में 2,805 सरकारी और 7,287 निजी PG सीटें हैं।

5000 नई PG सीटें जोड़ने की योजना

केंद्र सरकार ने राज्य और केंद्रीय सरकारी मेडिकल कॉलेजों, स्वतंत्र PG संस्थानों तथा सरकारी अस्पतालों को मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय प्रायोजित योजना (CSS) के तीसरे चरण को मंजूरी दी है। इसके तहत 2025-26 से 2028-29 के बीच 5,000 अतिरिक्त PG मेडिकल सीटें जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने प्रत्येक PG सीट के लिए लागत सीमा बढ़ाकर 1.50 करोड़ रुपये कर दी है, ताकि मेडिकल संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।

महाराष्ट्र में 4,277 सरकारी और 4,939 निजी सीटें हैं।

तमिलनाडु में 3,030 सरकारी और 4,993 निजी सीटें उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश में 3,568 सरकारी और 3,869 निजी PG मेडिकल सीटें हैं।

NEET PG Admit Card 2026: नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

क्यों होता है नीट पीजी का एग्जाम

नीट पीजी के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ सर्जरी(MS) और पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश दिया जाता है।ृइसके जरिए हर साल हजारों सीटों पर एडमिशन होता है, जिनमें ऑल इंडिया कोटा, राज्य कोटा, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के साथ-साथ ESIC और आर्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज की सीटें भी शामिल हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़नीट पीजी एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर जारी, 86360 सीटें