Hindi Newsकरियर न्यूज़neet pg 2025 round 2 registration starts seat conversion policy mcc guidelines top subject
NEET PG 2025 Round-2 Counselling: शुरू हुई दूसरे राउंड की काउंसलिंग, पहले राउंड में यह विषय रहा सबसे पसंदीदा

NEET PG 2025 Round-2 Counselling: शुरू हुई दूसरे राउंड की काउंसलिंग, पहले राउंड में यह विषय रहा सबसे पसंदीदा

संक्षेप:

NEET PG 2025 राउंड-2 में किन्हें नया रजिस्ट्रेशन करना होगा और सीट कन्वर्जन पॉलिसी कैसे बदलेगी? MCC की पूरी प्रक्रिया और जरूरी फीस जानें।

Dec 05, 2025 10:21 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NEET PG में सीट पाने का इंतजार कर रहे मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG 2025 की राउंड-2 काउंसलिंग की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। पहले राउंड के बाद अब दूसरे चरण में उन छात्रों को एक और मौका मिला है जो अभी तक अपनी मनपसंद स्पेशियालिटी या कॉलेज नहीं पा सके थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 5 दिसंबर 2025 से NEET PG 2025 की राउंड-2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने पहले राउंड में हिस्सा लिया था लेकिन सीट नहीं मिली, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है, वे सीधे ऑप्शन फिलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

पहला राउंड में कौन-सी स्पेशियालिटी रही सबसे टॉप?

पहले राउंड के आंकड़ों से साफ है कि स्टूडेंट्स के बीच MD जनरल मेडिसिन सबसे पसंदीदा विकल्प रही। टॉप-10 में से 9 उम्मीदवारों ने इसी विषय को चुना। दिल्ली के PGIMER, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की मांग सबसे ज्यादा देखी गई। इसके अलावा इन कॉलेजों में भी सीटें अलॉट हुईं जिनमें शामिल हैं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कोझिकोड, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर मेडिकल कॉलेज, मद्रास मेडिकल कॉलेज। इन संस्थानों में MD रेडियोलॉजी और MD गायनेकोलॉजी जैसी स्पेशियालिटीज़ की खूब डिमांड रही।

राउंड-2 में किन्हें करना होगा नया रजिस्ट्रेशन?

राउंड-2 में नया रजिस्ट्रेशन केवल उन उम्मीदवारों को करना होगा जिन्होंने पहले राउंड की काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लिया था। इन अभ्यर्थियों को MCC की वेबसाइट पर जाकर ताजा रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 1000 रुपये तय की गई है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। इसके साथ ही, सभी अभ्यर्थियों चाहे वे पहले राउंड में शामिल रहे हों या नहीं, उन्हें इस चरण में अपनी नई चॉइस फिलिंग करनी अनिवार्य है।

दूसरे राउंड के बाद MCC की सीट कन्वर्जन पॉलिसी लागू होगी। इस नीति के तहत PwD श्रेणी की सभी सीटें उनके मूल कैटेगरी में वापस चली जाएंगी। ST कैटेगरी की बची सीटें SC में कन्वर्ट होंगी। वहीं, एससी, ईडब्लूयएस, एनआरआई, जैन माइनॉरिटी और मुस्लिम माइनॉरिटी की बची हुई सीटें अगले यानी तीसरे राउंड में जनरल कैटेगरी में बदल जाएंगी। यह प्रक्रिया उन सीटों को प्रभावी ढंग से भरने के लिए बनाई गई है जो शुरुआती दो राउंड में खाली रह जाती हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है यह राउंड?

क्योंकि यह मौका NEET PG क्वालिफाइड उम्मीदवारों को उनकी मनचाही स्पेशियालिटी और कॉलेज चुनने का एक और बड़ा चांस देता है। MCC ने AIQ (ऑल इंडिया कोटा) की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।