
NEET PG 2025 Revised Cut-off: नीट पीजी 2025 कटऑफ पर्सेंटाइल में बड़ी गिरावट, अब कम अंक वाले भी पा सकेंगे एडमिशन
NEET PG 2025 Revised Cut-off: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद नीट पीजी 2025 के कटऑफ में भारी कमी कर दी है। कटऑफ कम होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया फिर से रफ्तार पकड़ेगी।
NEET PG 2025 Revised Cut-off: मेडिकल पोस्ट-ग्रेजुएशन (MD/MS/Diploma) में एडमिशन की आस लगाए बैठे हजारों डॉक्टरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद नीट पीजी 2025 के कटऑफ में भारी कमी कर दी है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य देश भर के मेडिकल कॉलेजों में दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों को भरना है।
संशोधित कटऑफ: किसे कितना मिला फायदा?
संशोधित कटऑफ के बाद अब अधिक संख्या में अभ्यर्थी काउंसलिंग के तीसरे राउंड और 'स्ट्रे वैकेंसी' राउंड में भाग लेने के पात्र हो गए हैं।
सामान्य श्रेणी (General/EWS): पहले 50वें पर्सेंटाइल पर रहने वाला कटऑफ अब 7 पर्सेंटाइल काफी कम कर दिया गया है। (103 कटऑफ स्कोर)
जनरल PwBD: पहले 45वें पर्सेंटाइल पर रहने वाला कटऑफ अब 5 पर्सेंटाइल काफी कम कर दिया गया है। (90 कटऑफ स्कोर)
आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC): इन वर्गों के लिए भी पात्रता के मानकों में बड़ी ढील दी गई है, इनका अब 0 पर्सेंटाइल पर एडमिशन हो सकेगा। जिससे वे छात्र भी अब रेस में आ गए हैं जो पहले क्वालिफाई नहीं कर पाए थे। (-40 कटऑफ स्कोर)
क्यों लेना पड़ा कटऑफ घटाने का फैसला?
हर साल काउंसलिंग के शुरुआती दो चरणों के बाद भी क्लीनिकल और नॉन-क्लीनिकल ब्रांचों में सैकड़ों सीटें खाली रह जाती हैं।
सीटों की बर्बादी रोकना: सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पीजी सीट खाली न रहे ताकि देश को अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर मिल सकें।
काउंसलिंग में देरी: तीसरे राउंड की काउंसलिंग में हो रही देरी का एक मुख्य कारण कटऑफ को संशोधित करने की प्रक्रिया ही थी। अब संशोधित स्कोर जारी होने के बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही नया शेड्यूल जारी करेगी।
काउंसलिंग का अगला चरण और छात्रों के लिए निर्देश
कटऑफ कम होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया फिर से रफ्तार पकड़ेगी।
नया रजिस्ट्रेशन: वे छात्र जो पहले अपात्र थे, वे अब mcc.nic.in पर जाकर फ्रेश रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
सीटों का सरेंडर: एमसीसी ने राउंड 1 और राउंड 2 की सीटों को छोड़ने (Resign) की सुविधा भी 15 जनवरी तक बढ़ा दी है, ताकि ये सीटें भी अगले राउंड के मुख्य पूल में आ सकें।
तीसरा राउंड (Round 3): उम्मीद है कि जल्द ही तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



