Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET PG 2025 Counselling Registration Begins mcc nic in mbbs pass apply for md ms dnb course document list dates
NEET PG 2025 Counselling : नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन mcc.nic.in पर शुरू, देखें डॉक्यूमेंट लिस्ट

NEET PG 2025 Counselling : नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन mcc.nic.in पर शुरू, देखें डॉक्यूमेंट लिस्ट

संक्षेप:

NEET PG 2025 Counselling : नीट पीजी 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 में हिस्सा लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

Oct 17, 2025 01:00 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NEET PG 2025 Counselling : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार से नीट पीजी 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नीट पीजी पास उम्मीदवार सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस, डीएनबी जैसे पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में 50 फीसदी ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू ) सीटों पर एडमिशन को लेकर एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 में हिस्सा लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इसके अलावा मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (एमसीसी) ने काउंसलिंग के लिए नीट पीजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 2025 भी जारी किया है, लेकिन नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल 2025 अभी जारी नहीं हुआ है। बुलेटिन के मुताबिक नीट पीजी काउंसलिंग चार राउंड में होंगे। चौथा राउंड स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा।

नीट पीजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चॉइस-फिलिंग और चॉइस-लॉकिंग, सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग, अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा, रिपोर्टिंग और अपग्रेडेशन शामिल होंगे। इससे पहले नीट पीजी दाखिला प्रक्रिया कोर्ट में लंबित मामलों के चलते लटकी रही। नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने हाल ही में अनुचित साधनों के चलते 22 नीट पीजी रिजल्ट कैंसिल कर दिए। 13 कैंडिडेट्स को चीटिंग और मैलप्रैक्टिस में शामिल होने के लिए डिसक्वालिफाई कर दिया गया है।

50 फीसदी ऑल इंडिया कोटा एमडी व एमएस सीटें पर काउंसलिंग एमसीसी द्वारा आयोजित की जाती हैं। 50 फीसदी स्टेट कोटा एमडीए एमएस सीटें स्टेट काउंसलिंग बॉडी द्वारा आयोजित की जाती हैं।

ओपन सीट डोमिसाइल फ्री सीटों में शामिल होंगी

50% ऑल इंडिया कोटा सीटें राज्यों द्वारा दी जाएंगी।

- BHU की 50% सीटें

- AMU की 50% सीटें

- DU/सेंट्रल इंस्टीट्यूट (VMMC और SJH, ABVIMS और RML, ESIC-बसाईदारापुर) की 50% ऑल इंडिया कोटा सीटें

- 100% DNB

- 100% डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें

NEET PG Registration Direct Link

जरूरी डॉक्यूमेंट लिस्ट

स्टूडेंट्स को काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए तैयार रहना चाहिए। स्टूडेंट्स की आसानी के लिए, नीचे NEET PG काउंसलिंग 2025 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट दी गई है-

नीट पीजी एडमिट कार्ड 2025

नीट पीजी 2025 रिजल्ट व स्कोर कार्ड

एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट

जाति सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

क्लास 10वीं की मार्कशीट/बर्थ सर्टिफिकेट

इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट

इनकम सर्टिफिकेट

डोमिसाइल सर्टिफिकेट

आधार कार्ड

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;