NEET PG : दिल्ली के मेडिकल कॉलेजों में MD व MS समेत मेडिकल पीजी की 108 सीटें बढ़ेंगी
दिल्ली सरकार के मेडिकल कॉलेजों मेडिकल स्नातकोत्तर, डीएनबी और फेलोशिप की कुल 108 अतिरिक्त सीटें बढ़ेंगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसी शैक्षणिक सत्र से ही सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव किया है।

दिल्ली सरकार के मेडिकल कॉलेजों मेडिकल स्नातकोत्तर, डीएनबी और फेलोशिप की कुल 108 अतिरिक्त सीटें बढ़ेंगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसी शैक्षणिक सत्र से ही सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सीटें बढ़ाए जाने से दिल्ली में मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) और एमएस (डॉक्टर ऑफ सर्जरी) की 67 सीटें और डीएनबी की 36 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। इस तरह एमडी, एमएस और डीएनबी की कुल 103 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा फेलोशिप पाठ्यक्रम के अंतर्गत पांच सीटें बढ़ाने का प्रस्तावित है। इसमें से तीन सीटें जीटीबी में और दो सीटें दिल्ली स्टेट कैंसर संस्थान (डीएससीआई) में शुरू किए जाने का प्रस्ताव है।
एमडी और एमएस की सबसे अधिक 35 सीटें एमएएमसी में बढ़ेगी। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर मेडिकल कॉलेज में भी मेडिकल स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू होगी। इसमें एमडी और एमएस की 24 सीटें, दिल्ली स्टेट कैंसर संस्थान में चार सीटें, जीटीबी से जुड़े यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में चार सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा इंदिरा गांधी अस्पताल में मेडिकल कॉलेज शुरू कर डीएनबी की 18 सीटें शुरू करने का प्रस्तावित है।
वहीं, दीप चंद बंधु अस्पताल में डीएनबी की आठ, संजय गांधी हॉस्पिटल में चार, जीटीबी हॉस्पिटल में 2 सीटें, गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में दो व भगवान महावीर अस्पताल में डीएनबी की दो सीटें प्रस्तावित हैं। ये सीटें बढ़ने से अधिक संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार होंगे। इससे चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


