NEET , JEE Main : 2 अक्टूबर तक नीट, जेईई छात्रों को बड़े तोहफे की तैयारी, बच्चों के लाखों रुपये बचाएगी मोदी सरकार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्र सरकार फ्री नीट जेईई जैसी योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कुछ योजनाएं 2 अक्टूबर से शुरू की जा सकती हैं। मुफ्त कोचिंग के लिए संबंधित मंत्रालयों ने क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है।

neet students
नीट परीक्षा

इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दाखिले की रेस एंट्रेंस एग्जाम से नहीं बल्कि उससे कहीं ज्यादा पहले नीट और जेईई मेन की कोचिंग क्लास से ही शुरू हो जाती है। लेकिन मोटे तौर पर नीट और जेईई मेन की अच्छी कोचिंग तक पहुंच दो बात पर निर्भर करती है - पहला यह कि छात्र कहां रह रहा है और दूसरा कि परिवार की आर्थिक स्थिति कैसी है। छात्रों के बीच इस फासले को कम करने के लिए केंद्र सरकार नीट NEET और JEE के लिए मुफ्त कोचिंग नेटवर्क तैयार कर रही है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और क्वालिटी कोचिंग से वंचित क्षेत्रों के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। दूर दराज के क्षेत्रों में रहने के कारण जिन्हें अच्छी कोचिंग नहीं मिल पाती, उन्हें मोदी सरकार की इस पहल से काफी लाभ होने वाला है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान लाल किले की प्राचीर से नीट जेईई मेन फ्री कोचिंग समेत युवाओं से जुड़े कई ऐलान किए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सरकार इन योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इनमें से कुछ योजनाएं 2 अक्टूबर से शुरू की जा सकती हैं। मुफ्त कोचिंग के लिए संबंधित मंत्रालयों ने क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है।

AI और टेक्नोलॉजी से तैयार होगा प्लेटफॉर्म

मुफ्त कोचिंग के लिए टेक्नोलॉजी और AI आधारित लर्निंग प्लेटफॉर्म का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), कौशल विकास मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय मिलकर विकसित करेंगे। MeitY और कौशल विकास मंत्रालय प्लेटफॉर्म तैयार करेंगे, जबकि शिक्षा मंत्रालय स्कूलों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों के शिक्षण संसाधनों को जोड़कर अकादमिक सहयोग देगा।

सिर्फ ऑनलाइन कोचिंग तक सीमित नहीं होगा नेटवर्क

अधिकारियों के मुताबिक यह व्यवस्था केवल ऑनलाइन कक्षाओं तक सीमित नहीं रहेगी। बाद के चरणों में ऑफलाइन और कंप्यूटर आधारित पढ़ाई की सुविधा भी उपलब्ध कराने का प्रावधान होगा, खासकर उन इलाकों में जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर है।

आगे यूनिवर्सिटी और भर्ती परीक्षाएं की भी इससे तैयारी की जाएगी

सरकार की योजना आगे चलकर इस नेटवर्क में विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं को भी शामिल करने की है। इसका मकसद उन छात्रों के बीच अंतर कम करना है, जो महंगी कोचिंग का खर्च उठा सकते हैं और वे छात्र जो स्कूल, सेल्फ-स्टडी या स्थानीय संसाधनों पर निर्भर रहते हैं।

कोचिंग के लिए पहले से चल रही है SATHEE योजना

सरकार का पायलट प्रोजेक्ट साथी पहले ही सफल हो चुका है और इसमें 21 लाख से अधिक बच्चे मुफ्त कोचिंग ले चुके हैं। इन बच्चों ने आईआईटी, एम्स समेत दिग्गज संस्थानों के विशेषज्ञों से ऑनलाइन जेईई, नीट, सीयूईटी, बैंक, एसएससी, क्लैट, बोर्ड परीक्षाओं की 13 भारतीय भाषाओं में कोचिंग ली है। तैयारी के बाद सेल्फ अससमेंट का मौका भी मिलता है। पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत सात राज्य साथी पोर्टल से जुड़ चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, झारखंड समेत अन्य राज्य जल्द जुड़ेंगे। आईआईटी और एम्स के सीनियर छात्र मेंटर बनकर तैयारी में मदद करेंगे। कोई भी लाइव सत्र में व्यक्तिगत मार्गदर्शन के साथ सलाह ले सकता है। साथी पोर्टल पर कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए विशेषज्ञों ने मॉक टेस्ट तैयार किए हैं। क्यूआर कोड स्कैनिंग आधारित इंटरैक्शन एप तैयार किया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़2 अक्टूबर तक नीट, जेईई छात्रों को बड़े तोहफे की तैयारी,पीएम मोदी ने किया था ऐलान