NEET और JEE Main में बड़े बदलाव की तैयारी, NTA लागू करेगा फेस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फॉर्म में आएगा ये चेंज

Dec 24, 2025 08:32 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

JEE Main , NEET UG 2026: एनटीए 2026 से नीट और जेईई मेन में फेस रिकग्निशन तकनीक पूरी तरह से लागू करने की तैयारी कर रहा है। फॉर्म में अभ्यर्थियों के लिए लाइव फोटो खींचने का विकल्प भी जोड़ा जाएगा।

NEET और JEE Main में बड़े बदलाव की तैयारी, NTA लागू करेगा फेस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फॉर्म में आएगा ये चेंज

JEE Main , NEET UG 2026: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी वर्ष 2026 से नीट और जेईई जैसी अपनी बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की पहचान वेरिफाई करने के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही इन प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के लिए लाइव फोटो खींचने का विकल्प भी जोड़ा जाएगा। यानी अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय अपनी स्कैन लेटेस्ट फोटो अपलोड करने के साथ साथ वेबकैम या मोबाइल से अपनी लाइव फोटो खींचकर भी अपलोड करनी होगी।

सूत्रों के अनुसार 2025 की नीट परीक्षा में यूआईडीएआई ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का पायलट परीक्षण ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ (पीओसी) किया था। यह परीक्षण दिल्ली के चुनिंदा नीट यूजी परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। ये प्रक्रिया एनटीए के परीक्षा प्रोटोकॉल के मुताबिक हुई थी। देखा गया था कि परीक्षा केंद्रों पर आधार बेस्ट फेस रिकॉगनिशन की प्रक्रिया को अपनाना कितना प्रैक्टिकल है। परीक्षण के बेहतर नतीजों के बाद इसे 2026 से बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में लागू करने की योजना है।

चेहरे के कई लक्षणों को एनालाइज करता है फेस रिकग्निशन सिस्टम, नहीं होता फर्जीवाड़ा

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक यह ड्यूल वेरिफिकेशन प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि आवेदन करने वाला व्यक्ति वही है जो परीक्षा में उपस्थित होता है। अधिकारी ने आगे कहा कि पुरानी फोटो अब स्वीकार नहीं की जाएंगी। चेहरे का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सिस्टम आंखों के बीच की दूरी या नाक के आकार जैसे विशिष्ट चेहरे के लक्षणों का विश्लेषण करती है और एआई-आधारित प्रणालियों के माध्यम से उन्हें संग्रहीत डेटा से मिलान करती है। रियल-टाइम फोटो कैप्चर का मकसद असल अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे के परीक्षा देने और और अनुचित साधनों के उपयोग को रोकना है।

पेपर लीक के कथित मामलों के बाद बढ़ी निगरानी के बीच ये कदम उठाए जा रहे हैं। ये उपाय केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के संचालन की समीक्षा के लिए गठित राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों पर आधारित हैं।

अगले साल से नीट यूजी नए पाठ्यक्रम से होगी

अगले साल से नीट यूजी परीक्षा नए पाठ्यक्रम से होगी। नए सिलेबस में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के 11-12वीं के कोर पाठ्यक्रम पर फोकस किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि नए पाठ्यक्रम से उन उम्मीदवारों को फायदा होने की उम्मीद है, जो इन विषयों की गहरी समझ रखते हैं। वहीं, कोचिंग से रटने वाले उम्मीदवारों को नया सिलेबस हतोत्साहित करेगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने तीनों विषय के नए सिलेबस का ब्योरा अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। एनएमसी के अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड ने नए सिलेबस के हिसाब से छात्रों को पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराने को कहा है।

एनडीए सरकार द्वारा 2017 में स्थापित एनटीए भारत में 15 प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं का संचालन करता है जिनमें नीट-यूजी, जेईई मेन, सीयूईटी यूजी, यूजीसी सीएसआईआर नेट और यूजीसी नेट आदि शामिल हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।