NEET Answer Key 2026 : नीट यूजी 2026 आंसर-की का इंतजार, जानें क्या है क्वालीफाइंग मार्क्स?

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NEET UG answer key 2026: नीट यूजी (neet UG) 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। अब परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों की नजरें 'आधिकारिक आंसर-की' और रिजल्ट पर टिकी हैं।

NEET Answer Key 2026 : नीट यूजी 2026 आंसर-की का इंतजार, जानें क्या है क्वालीफाइंग मार्क्स?

NEET 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी (neet UG) 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। देशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। 551 शहरों में 5432 केंद्र बनाये गये थे। परीक्षा संचालन के लिए 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और छह हजार से अधिक ऑब्जर्वर और दो लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती की गयी थी। अब परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों की नजरें 'आधिकारिक आंसर-की' और रिजल्ट पर टिकी हैं। एनटीए जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET या neet.nta.nic.in पर प्रोविजनल आंसर-की और ओएमआर शीट की स्कैन की गई कॉपी जारी करेगा।

आंसर-की जारी होने के बाद छात्रों को किसी भी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए प्रति प्रश्न एक निश्चित शुल्क जमा करना होगा। विशेषज्ञों की एक समिति इन आपत्तियों की समीक्षा करेगी, जिसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

कोड-वाइज समाधान और प्रश्न पत्र

नीट परीक्षा देशभर में विभिन्न प्रश्न पत्र कोड (जैसे Q, R, S, T) में आयोजित की गई थी। आंसर-की के साथ ही उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई जाती है। छात्र यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में कौन से जवाब दिए थे और NTA ने किस जवाब को सही माना है। इससे छात्रों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में काफी मदद मिलती है।

क्या होगा क्वालीफाइंग मार्क्स

नीट यूजी 2026 में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल हासिल करना अनिवार्य है।

सामान्य वर्ग (UR/EWS): 50वां पर्सेंटाइल।

ओबीसी/एसएससी/एसटी: 40वां पर्सेंटाइल।

दिव्यांग (UR-PH): 45वां पर्सेंटाइल।

एम्स दिल्ली में सीटों का बंटवारा

एम्स दिल्ली में कुल 132 सीटों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है:

अनारक्षित (General): 55 सीटें

OBC: 32 सीटेंSC: 18 सीटें

ST: 09 सीटें

EWS: 11 सीटें

विदेशी छात्र: 07 सीटें

रिजल्ट के बाद आगे की राह: एमबीबीएस काउंसलिंग

एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद, नीट यूजी काउंसलिंग का आयोजन नेशनल लेवल पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के द्वारा किया जाता है। एमसीसी द्वारा ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में 15% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीट, सभी AIIMS, JIPMER और अन्य केंद्रीय संस्थानों की सीटें शामिल होती हैं।

वहीं, राज्य स्तर पर स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी के जरिए होता है। राज्य कोटा में 85% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीटें और सभी प्राइवेट/डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें शामिल होती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज और एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।