NEET UG री-एग्जाम पेपर लीक के सारे दावे फर्जी, एनटीए ने छात्रों को किया आगाह, टेलीग्राम चैनलों पर कड़ी नजर

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NEET UG 2026: अफवाह फैलाकर नीट-यूजी पुनर्परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश का इनपुट मिलने पर केंद्र सरकार की एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हैं। टेलीग्राम चैनल पर विशेष तौर पर निगाह रखी जा रही है।

NEET UG री-एग्जाम पेपर लीक के सारे दावे फर्जी, एनटीए ने छात्रों को किया आगाह, टेलीग्राम चैनलों पर कड़ी नजर

NEET 2026 Re-exam: अफवाह फैलाकर नीट-यूजी पुनर्परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश का इनपुट मिलने पर केंद्र सरकार की कानून प्रवर्तन एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हैं। कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इंटेलीजेंस इनपुट मिले हैं कि 21 जून तक लगातार सिस्टम को प्रभावित करने और भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित करने का सिलसिला चलता रहेगा। टेलीग्राम चैनल पर विशेष तौर पर निगाह रखी जा रही है।

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर पैनी नजर, एआई (AI) से होगी मॉनीटरिंग

अधिकारियों का कहना है कि टेलीग्राम की भारत में कोई भौतिक मौजूदगी या कार्यालय नहीं होने के कारण उस पर जवाबदेही तय करना और नियमन करना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि परीक्षा में धांधली करने वाले नेटवर्क लगातार इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते रहे हैं। इस बार मल्टी एजेंसी नेटवर्क के जरिये इस प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जा रही है।

नीट-यूजी 2025 से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 106 टेलीग्राम और 16 इंस्टाग्राम चैनलों की पहचान की थी, जो कथित प्रश्नपत्रों से जुड़ी भ्रामक और फर्जी सूचनाएं फैला रहे थे। एनटीए के विशेष पोर्टल पर कथित पेपर लीक से संबंधित 1,500 से अधिक दावों को चिह्नित किया गया था। वर्ष 2026 में भी तीन मई को हुए पेपर लीक विवाद के बाद अब पुनर्परीक्षा को लेकर फिर से टेलीग्राम पर दावे और अफवाहें सामने आ रही हैं। कई चैनलों को चिह्नित किया गया है और विशेषज्ञ हर सूचना की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। एआई से भी मॉनीटरिंग की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, 21 जून तक शिक्षा मंत्रालय, एनटीए और सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियां हाई अलर्ट मोड में रहेंगी, जब तक परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न नहीं हो जाती। सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिले हैं कि पेपर लीक की अफवाहें फैलाने की लगातार कोशिशें की जा सकती हैं। आपराधिक गिरोह एक बार फिर सिस्टम में सेंध लगाने का प्रयास कर सकते हैं।

‘जीरो ट्रस्ट पॉलिसी’ लागू

परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और फुलप्रूफ बनाने के लिए लगातार उच्चस्तरीय बैठकें हो रही हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहा है। ‘जीरो ट्रस्ट पॉलिसी’ के तहत केवल बाहरी खतरों पर ही नहीं, बल्कि सिस्टम के भीतर कार्यरत लोगों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

पेपर लीक के दावे फर्जी

एनटीए ने शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने या बेचे जाने की बात कही जा रही है। एजेंसी ने ऐसे दावों को झूठा और भ्रामक बताते हुए अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

नीट प्रश्नपत्र पहुंचाने में वायुसेना मदद करेगी

एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने शनिवार को कहा कि 21 जून को होने वाली नीट के प्रश्नपत्रों को लाने-ले जाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली जाएगी। तेलंगाना के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव द्वारा नीट की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में वे वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।