NEET 2026 Re-Exam: नीट 2026 री-एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप का इंतजार, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
NEET Re-Exam City Intimation Slip 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट 2026 री-एग्जाम के लिए ‘एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप’ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी।

NEET Re-Exam City Intimation Slip 2026: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2026) की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले देश भर के मेडिकल छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट 2026 री-एग्जाम के लिए ‘एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप’ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी।
इस सिटी स्लिप को परीक्षा से 10 दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर लाइव किए जाने की पूरी संभावना है। जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में दोबारा शामिल होने की पात्रता मिली है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से इसे चेक कर सकेंगे।
21 जून को आयोजित होगा री-एग्जाम, जानें शिफ्ट की टाइमिंग
नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा का आयोजन आगामी 21 जून 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसके लिए छात्रों को कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। यह सिटी स्लिप छात्रों को परीक्षा के मुख्य शहर की जानकारी पहले ही दे देगी, जिससे कि वे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अपनी यात्रा और ठहरने के जरूरी इंतजाम समय रहते एडवांस में कर सकें।
सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में क्या है अंतर?
छात्र परीक्षा सिटी स्लिप को ही अपना एडमिट कार्ड समझ लेते हैं, लेकिन दोनों डॉक्यूमेंट में बड़ा अंतर होता है। सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल एक डॉक्यूमेंट है, जो परीक्षा से लगभग 10-20 दिन पहले जारी होता है और इसमें केवल अलॉटेड शहर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग की जानकारी होती है। इसे दिखाकर परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिल सकता।
एडमिट कार्ड एक आधिकारिक प्रवेश पत्र होता है, जिसे एनटीए द्वारा 14 जून 2026 तक जारी किया जाएगा। इसमें आपके परीक्षा केंद्र का सटीक नाम, पूरा पता, रिपोर्टिंग समय, आपकी फोटो और सिग्नेचर के साथ-साथ परीक्षा के कड़े दिशा-निर्देश दर्ज होते हैं। परीक्षा केंद्र पर इसे ले जाना अनिवार्य है।
नीट 2026 री-एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
स्टेप 1: सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर एक्टिव होने वाले "NEET UG Re-Exam City Intimation Slip 2026" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉगिन विंडो खुलने पर अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number), पासवर्ड या जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
स्टेप 4: डिटेल्स सबमिट करते ही आपकी अलॉटेड परीक्षा शहर की स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
NTA की जरूरी सलाह: रिफंड विंडो भी 22 जून तक खुली
एनटीए ने उन छात्रों के लिए एक और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है जो अपनी फीस का रिफंड क्लेम करना चाहते हैं। बोर्ड ने नीट यूजी फीस रिफंड सुविधा की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दिया है। छात्र वेबसाइट पर जाकर अपने बैंक खाते की जानकारी (अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड) दर्ज कर रिफंड का दावा कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


