NEET Refund : 22 लाख में 13 लाख नीट छात्रों ने की बैंक डिटेल्स अपडेट, NTA ने लास्ट डेट बढ़ाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा की फीस रिफंड करने के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 22 जून, 2026 की रात 11:50 बजे तक अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं।

neet ug exam

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी परीक्षा की फीस रिफंड करने के लिए बैंक डिटेल्स अपडेट करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 22 जून, 2026 की रात 11:50 बजे तक अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इससे पहले बैंक डिटेल्स जमा करने की आखिरी तारीख 27 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक तय की गई थी। एनटीए ने कहा है कि अब तक लगभग 13 लाख उम्मीदवारों ने अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स अपडेट कर दी हैं। उन उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जिन्होंने अभी तक अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स जमा नहीं की हैं, NTA ने बैंक अकाउंट की डिटेल्स जमा करने की सुविधा को 22 जून, 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है।

नीट यूजी अभ्यर्थी NEET.nta.nic.in पर जाकर अपना अकाउंट लॉग इन कर अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। एनटीए ने कहा कि उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके नीट-यूजी 2026 पंजीकरण पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं। उम्मीदवार को पोर्टल पर अपनी बैंक डिटेल्स भरनी होंगी, जिसमें अकाउंट होल्डर का नाम, आईएफएससी (IFSC) कोड, अकाउंट नंबर और बैंक का नाम देना होगा। अभ्यर्थी चाहें तो एक कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं। हालांकि यह वैकल्पिक है, फिर भी एनटीए ने कहा है कि अकाउंट डिटेल्स की एक्युरेसी सुनिश्चित करने के लिए इसे अपलोड कर सकते हैं। सारी जानकारी सही ढंग से जमा करने के बाद रिफंड की राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

एनटीए ने कहा है कि एक बार बैंक डिटेल्स सबमिट करने के बाद उनमें कोई बदलाव मुमकिन नहीं होगा। आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि उम्मीदवार द्वारा बैंक विवरण जमा करने के बाद, उसे अंतिम माना जाएगा।

नीट यूजी फीस रिफंड के लिए कैसे करें आवेदन-

स्टेप 1. सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. 'कैंडिडेट एक्टिविटी'सेक्शन में जाकर 'फी रिफंड विंडो' के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।

स्टेप 4- लॉगिन करने के बाद 'बैंक डिटेल्स' वाले विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 5- आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भरनी होगी, जिसमें अकाउंट होल्डर का नाम, आईएफएससी कोड, अकाउंट नंबर और बैंक का नाम शामिल है।

स्टेप 6. आप चाहें तो एक कैंसिल्ड चेक (बिना हस्ताक्षर किए, सिर्फ चेक पर 'कैंसिल' लिखकर) की स्कैन कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं, हालांकि यह अपलोड करना ऑप्शनल है।

स्टेप 7- सारी जानकारी भरने के बाद इसे सबमिट कर दें।

फीस रिफंड के लिए क्या क्या डिटेल्स भरनी हैं?

नीट यूजी 2026 फॉर्म शुल्क रिफंड के लिए आपको पोर्टल पर निम्नलिखित बैंक डिटेल्स भरने होंगे-

अकाउंट होल्डर का नाम

आईएफएससी (IFSC) कोड

अकाउंट नंबर

बैंक का नाम

डॉक्यूमेंट कौन सा अपलोड करना होगा-

दस्तावेज के रूप में आप एक कैंसिल्ड चेक की स्कैन कॉपी अपलोड कर सकते हैं, हालांकि यह पूरी तरह से ऑप्शनल है। यानी इसे अपलोड करना उनकी मर्जी है। यदि आप इसे अपलोड करना चाहते हैं, तो आपको केवल एक चेक पर कैंसिल लिखना होगा, इस पर आपके हस्ताक्षर करने की आवश्यकता नहीं है। एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवार अपने बैंक खाते का डिटेल्स की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए कैंसिल्ड चेक अपलोड कर सकते हैं।

नीट फीस रिफंड की रकम

जनरल कैटेगरी: Rs 1700

OBC/EWS: Rs 1600

SC/ST/PwD: Rs 1000

क्यों दी बैंक अकाउंट अपडेट करने की सुविधा

एनटीए के अनुसार, यह सुविधा इसलिए दी जा रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने साइबर कैफे और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएसी) से आवेदन पत्र भरे थे। ऐसे मामलों में डिफॉल्ट रूप से रिफंड उसी बैंक खाते में भेजा जाता, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया था। एजेंसी ने कहा है कि यदि कोई अभ्यर्थी रिफंड राशि किसी अन्य बैंक खाते में प्राप्त करना चाहता है, तो उसे बैंक खाता अपडेट करने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों को सुविधानुसार सही खाते में रिफंड प्राप्त करने में आसानी होगी।

NET UG री-एग्जाम डेट

- एग्जाम 21 जून, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।