NEET UG : MBBS के लिए नीट Cut Off बढ़ने के आसार, क्या हो सकता है सेफ स्कोर और रैंक

May 06, 2026 05:53 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

NEET UG 2026 cutoff for mbbs : एमबीबीएस दाखिले के लिए इस बार नीट यूजी की कटऑफ बढ़ने के आसार हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक नीट 2026 का प्रश्न पत्र 2025 के मुकाबले थोड़ा सरल रहा था ऐसे में पिछले साल के मुकाबले कटऑफ बढ़ सकती है।

NEET UG : MBBS के लिए नीट Cut Off बढ़ने के आसार, क्या हो सकता है सेफ स्कोर और रैंक

NEET UG 2026 cutoff for mbbs : एमबीबीएस दाखिले के लिए इस बार नीट यूजी की कटऑफ बढ़ने के आसार हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक नीट 2026 का प्रश्न पत्र 2025 के मुकाबले थोड़ा सरल रहा था ऐसे में पिछले साल के मुकाबले कटऑफ बढ़ सकती है। जानकारों का मानना है कि क्वालिफाइंग मार्क्स और ऑल इंडिया कोटा (AIQ) दोनों में बढ़ोतरी की संभावना है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि इस बार कट-ऑफ 600 के ऊपर ही जाएगी क्योंकि अधिकतम छात्र 550 से 650 के स्कोर के बीच देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि 3 मई को नीट यूजी परीक्षा 2026 में 96.92 प्रतिशत उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। आवेदन करने वाले 22,75,011 उम्मीदवारों में से 22,05,035 उम्मीदवार एग्जाम में बैठे। अब इन लाखों अभ्यर्थियों को आंसर-की का इंतजार है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

गोल इंस्टीट्यूट के फाउंडर एवं एमडी बिपिन सिंह ने नीट 2026 प्रश्नपत्र का विश्लेषण जारी किया। कहा कि पेपर पिछले वर्ष की तुलना में आसान रहा, जिससे प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी। फिजिक्स में 45 प्रश्न पूछे गए, जिनमें 11 आसान, 32 मध्यम और 2 कठिन थे। केमिस्ट्री के 45 प्रश्नों में 18 आसान, 16 मध्यम व 11 कठिन रहे। बायोलॉजी के 90 प्रश्नों में 52 आसान, 32 मध्यम व 6 कठिन थे, ज्यादातर एनसीईआरटी आधारित रहे। बताया कि ऑल इंडिया 15% कोटा में सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए जनरल कटऑफ 84-85% रह सकती है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक नीट यूजी की क्वालिफाइंग कट ऑफ क्या रह सकती है ( NEET UG Qualifying Cut off Expected )

- जनरल कैटेगरी: 150 से 155 के बीच

- आरक्षित वर्ग - 120 से 125 के बीच

- दिव्यांग - 137 से 142 के बीच

सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट के लिए सेफ स्कोर क्या रह सकता है

- अनारक्षित और ओबीसी कैटेगरी के लिए सेफ स्कोर 615 के आसपास रहने का अनुमान है।

- ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए यह लगभग 610 हो सकता है।

- एससी कैटेगरी के लिए अपेक्षित स्कोर 555 के आसपास रह सकता है।

- एसटी कैटेगरी के लिए यह स्कोर लगभग 545 होने की संभावना है।

अनारक्षित और ओबीसी: लगभग 30,000 रैंक।

ईडब्ल्यूएस : 32,300 से 32,800 रैंक के बीच।

एससी: 1,45,000 से 1,50,000 रैंक के बीच।

एसटी : 1,65,000 से 1,70,000 रैंक के बीच

नीट में सेफ स्कोर एनटीए की तरफ से नहीं जारी होते। बल्कि यह पिछले एडमिशन ट्रेंड्स और काउंसलिंग डेटा पर आधारित होता है। हालांकि सेफ स्कोर कभी भी फिक्स नहीं होता। यह हर साल परीक्षा के कठिनाई स्तर, परीक्षा देने वालों की संख्या, छात्रों के कुल प्रदर्शन और काउंसलिंग राउंड में सीटों की उपलब्धता के आधार पर बदलता रहता है। अगर पेपर आसान होता है तो कट-ऑफ बढ़ जाता है। अगर यह कठिन होता है तो कट-ऑफ थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन उम्मीदवारों की भारी संख्या के कारण मुकाबला फिर भी कड़ा बना रहता है। पिछले तीन सालों में NEET UG के कट-ऑफ में थोड़ा बदलाव आया है; सरकारी कॉलेजों के लिए अनारक्षित /EWS कैटेगरी का कट-ऑफ 2023 में 720–137 से बदलकर 2025 में 686–144 हो गया है, जो परीक्षा की कठिनाई और मुकाबले में आए बदलावों को दिखाता है। ओबीसी, एससी, एसटी जैसी आरक्षित कैटेगरीज इसी तरह की क्वालिफ़ाइंग रेंज में बनी रही हैं, जिससे पता चलता है कि इन सालों में इनमें काफी हद तक स्थिरता रही है।

एमबीबीएस ऑल इंडिया कोटा (15%) कटऑफ रैंक बीते तीन वर्षों का

2022 से 2025 तक के NEET MBBS 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) कट-ऑफ (AIR) -

श्रेणीGEN (UR)OBCEWSSCST
नीट 2022227062272123501122444153436
नीट 2023236742367525013129158169088
नीट 2024252002521227899139193168888
नीट 2025273602742130921139123164804

बीते वर्षों का एमबीबीएस कटऑफ अंक (ऑल इंडिया कोटा)

श्रेणी (Category)जनरलओबीसी ईडब्ल्यूएस एससीएसटी
नीट 2019582583xxx463445
नीट 2020611611613507488
नीट 2021595595595473452
नीट 2022596596595454423
नीट  2023610610607480445
नीट 2024652652649549526
नीट 2025525525521439425

क्या बोले परीक्षार्थी

- विद्यार्थियों ने एग्जाम के बाद बायोलॉजी का पेपर मध्यम स्तर का माना है। इसमें कई सारे स्टेटमेंट वाले प्रश्न पूछे गए थे, जिसके कारण यह थोड़ा समय लेने वाला बन गया था।

- केमिस्ट्री विषय को भी आसान से मध्यम माना गया है।

- फिजिक्स को मध्यम कठिनाई स्तर का बताया गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।