यूपीएससी एनडीए और सीडीएस परीक्षा में गणित और फिजिक्स ने छुड़ा पसीना

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ., प्रमुख संवाददाता।
Follow us on Google News
share

यूपीएससी की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए)-2 और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस)-2 परीक्षा रविवार को शहर के 50 केंद्रों पर हुई। इनमें 36 केंद्रों पर एनडीए व 14 केंद्रों पर सीडीएस परीक्षा आयोजित हुई।

UPSC NDA and UPSC CDS exams
एनडीए और सीडीएस परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए)-2 और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस)-2 परीक्षा रविवार को शहर के 50 केंद्रों पर हुई। इनमें 36 केंद्रों पर एनडीए व 14 केंद्रों पर सीडीएस परीक्षा आयोजित हुई। एनडीए की गणित में मैट्रिक्स, द्विघात समीकरण और प्रायिकता के कॉन्सेप्ट आधारित सवालों ने उलझाया। वहीं, जीएटी में भौतिक विज्ञान के प्रश्न कठिन रहे। एनडीए की पहली शिफ्ट में 17,571 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13,090 उपस्थित रहे। उपस्थिति करीब 74.5 प्रतिशत रही। दूसरी शिफ्ट में 12,990 अभ्यर्थी शामिल हुए और उपस्थिति करीब 74 प्रतिशत रही। गणित सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे और जीएटी दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक हुआ।

कई सवाल चुनौतीपूर्ण

अभ्यर्थी श्रेयांश ने बताया कि जीएटी में गोलाकार पथ पर अलग-अलग गति से चल रहे तीन साइकिल सवारों में किसके गिरने की आशंका अधिक होगी, इससे जुड़ा सवाल चुनौतीपूर्ण रहा। साम्यावस्था, प्रकाशिकी और उपकरणों से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। गणित में कैलकुलस, मैट्रिक्स, समुच्चय एवं संबंध, त्रिकोणमिति, सम्मिश्र संख्याएं, सदिश, ज्यामिति, प्रायिकता और सांख्यिकी से सवाल आए। कानपुर नगर के सांचेती निवासी हर्षित ने बताया कि द्विघात समीकरण और प्रायिकता के सवाल उलझाने वाले रहे।

59.7 प्रतिशत छात्र उपस्थित रहे सीडीएस परीक्षा में

लखनऊ में सीडीएस में पहली और दूसरी शिफ्ट में 7,359 में से 4,892 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। तीसरी शिफ्ट में 3,697 में से 2,208 अभ्यर्थी शामिल हुए। उपस्थिति करीब 59.7 प्रतिशत रही।

प्रयागराज में एनडीए में 75, सीडीएस की परीक्षा में 66 प्रतिशत उपस्थिति

जिले के 31 केंद्रों पर विभिन्न पालियों में आयोजित की गई। एनडीए एंड एनए में पंजीकृत 8353 परीक्षार्थियों में से पहली पाली 74.79 और दूसरी पाली में 74.44 प्रतिशत उपस्थित रहे। वहीं सीडीएस में पंजीकृत 4366 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 66.83, दूसरी पाली में 66.70 और तीसरी पाली में 60.40 प्रतिशत उपस्थिति रहे। एनडीए एंड एनए की परीक्षा सुबह दस से 12:30 बजे तक पहली पाली में 8353 परीक्षार्थियों में से 6247 उपस्थित और 2106 अनुपस्थित रहे। वहीं दो से 4:30 बजे तक दूसरी पाली में 6218 उपस्थित और 2135 अनुपस्थित रहे। सीडीएस में सुबह नौ से 11 बजे तक अंग्रेजी के पेपर में 4366 परीक्षार्थियों में से 2918 उपस्थित तथा 1448 अनुपस्थित रहे। 12:30 से 2:30 बजे तक सामान्य अध्ययन की परीक्षा में 2912 उपस्थित और 1454 अनुपस्थित रहे जबकि शाम चार से छह बजे तक प्रारंभिक गणित की परीक्षा में 1414 उपस्थित और 927 अनुपस्थित रहे।

वाराणसी में 27.31% एनडीए और 33.94 % सीडीएस अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

वाराणसी में दो पालियों में हुई परीक्षाओं में एनडीए के 27.31 प्रतिशत और सीडीएस के 33.94 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने किनारा कर लिया। एडीएम सिटी कार्यालय के मुताबिक सीडीएस में 3912 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 2584 ने परीक्षा दी। बाकी 1328 ने छोड़ दी। वहीं एनडीए परीक्षा में 11417 अभ्यर्थियों में 8299 अभ्यर्थी शामिल हुए। 3118 ने मैदान छोड़ दिया। अभ्यर्थियों ने बताया कि दोनों परीक्षाओं में पूछे गए कैलकुलस, ज्योमेट्री, अंग्रेजी और इतिहास के सवालों ने परेशान किया।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़एनडीए और सीडीएस परीक्षा में गणित और फिजिक्स ने छुड़ा पसीना