NDA 1 Result 2026 Out : यूपीएससी ने जारी किया एनडीए 1 का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC NDA 1 Result 2026 जारी हो गया है। उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर NDA & NA (1) लिखित परीक्षा का रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

NDA 1 Result 2026 Out : यूपीएससी ने जारी किया एनडीए 1 का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर

NDA 1 Result 2026 Out : लाखों उम्मीदवार जिस अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ गया है। संघ लोक सेवा आयोग यानी ने NDA & NA (1) 2026 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC ने चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर PDF फॉर्मेट में जारी किए हैं, जिन्हें अब SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

NDA 1 परीक्षा में कितनी थीं वैकेंसी?

इस बार NDA 1 2026 भर्ती के जरिए कुल 394 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और नेवल अकादमी के पद शामिल हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन अब केवल सफल उम्मीदवार ही अगले चरण यानी SSB इंटरव्यू तक पहुंच पाएंगे।

ऐसे चेक करें NDA 1 Result 2026

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं -

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Written Results” सेक्शन खोलें।
  • “NDA & NA Examination (I), 2026 Written Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब PDF खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे।
  • Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।

अगर रोल नंबर दिखाई देता है तो आप SSB इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

यहां देखें अपना रिजल्ट

अब क्या होगा आगे?

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब SSB इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह पांच दिन की प्रक्रिया होती है जिसमें उम्मीदवार की बुद्धिमत्ता, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व और निर्णय लेने की क्षमता को परखा जाता है। उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने के दो सप्ताह के भीतर SSB रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके बाद इंटरव्यू डेट और सेंटर की जानकारी ईमेल के जरिए भेजी जाएगी।

SSB इंटरव्यू में क्या-क्या होता है?

SSB प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है। पहले दिन स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाता है जिसमें OIR टेस्ट और PPDT शामिल होते हैं। जो उम्मीदवार पहले चरण में सफल होते हैं, उन्हें अगले चार दिनों तक साइकोलॉजी टेस्ट, ग्रुप टास्क, इंटरव्यू और कॉन्फ्रेंस राउंड से गुजरना पड़ता है। यहां केवल लिखित परीक्षा के नंबर नहीं, बल्कि उम्मीदवार की पूरी पर्सनैलिटी देखी जाती है। इसलिए अच्छे कम्युनिकेशन स्किल, कॉन्फिडेंस और लीडरशिप क्वालिटी बेहद अहम मानी जाती हैं।

SSB के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

उम्मीदवारों को SSB सेंटर पर NDA एडमिट कार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो और SSB कॉल लेटर साथ लेकर जाना होगा। सभी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी और फोटोकॉपी दोनों जरूरी होंगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।