NCL Technician Recruitment 2025: एनसीएल में 200 टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, 10वीं पास करें अप्लाई
NCL Technician Vacancy 2025: नॉर्थन कोलफील्ड लिमिटेड (NCL) जल्द ही 200 टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए nclcil.in पर जाना होगा।

NCL Technician Online Form 2025: नॉर्थन कोलफील्ड लिमिटेड (NCL) जल्द ही टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो नौकरी पाने का आप के पास गोल्डन चांस है। आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई 2025 तय की गई है, इसलिए आज ही आवेदन करें। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 200 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन फॉर्म भरने के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाना होगा।
किन-किन पदों पर कितनी भर्ती निकली है-
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्नीशियन फिटर (ट्रेनी), टेक्नीशियन इलेक्ट्रिशियन (ट्रेनी) और टेक्नीशियन वेल्डर (ट्रेनी) पदों पर भर्ती की जाएगी।
टेक्नीशियन फिटर (ट्रेनी)- 95 पद
टेक्नीशियन इलेक्ट्रिशियन (ट्रेनी) - 95 पद
टेक्नीशियन वेल्डर (ट्रेनी)- 10 पद
योग्यता-
1. उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
2. आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
3. आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिकुलेट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हों एवं उनके पास संबंधित विषय में ट्रेड सर्टिफिकेट के साथ आईटीआई (2 वर्ष का कोर्स) एवं अपरेंटिस एक्ट 1961 के तहत एनसीवीटी /एससीवीटी द्वारा जारी न्यूनतम 1 वर्ष का अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए।
4. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।
आवेदन शुल्क-
अनारक्षित, ओबीसी-NCL और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए 1180 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ईएसएम/पीडब्ल्यूडी/विभाग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है।
भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।
6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


