NCL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का शानदार मौका; नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली 259 पदों पर भर्ती
NCL Vacancy 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने माइनिंग सिरदार और सर्वेयर के 259 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए कल यानी 14 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं।

NCL Recruitment 2026 online form: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और विशेषकर माइनिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। कोल इंडिया लिमिटेड की मिनिरत्न सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने स्टैच्यूचरी माइनिंग में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से मध्य प्रदेश के सिंगरोली जिले और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित एनसीएल की विभिन्न खदानों और प्रतिष्ठानों में नियमित नियुक्तियां की जाएंगी।
पदों की डिटेल्स और शानदार सैलरी पैकेज
एनसीएल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 259 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पदों का वर्गीकरण और उनकी बेसिक सैलरी इस प्रकार निर्धारित की गई है:
माइनिंग सिरदार : इस पद के लिए कुल 254 वैकेंसियां निकाली गई हैं। चयनित उम्मीदवारों को 47,330.25 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
सर्वेयर माइनिंग: इसके लिए कुल 5 पद आरक्षित हैं। इस पद पर सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 51,103.12 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
कल सुबह से खुलेगी एप्लीकेशन विंडो, जानें जरूरी तारीखें
भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 को रात 11:59 बजे तक ही अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर सकेंगे। एनसीएल ने सलाह दी है कि अंतिम समय में सर्वर पर आने वाले भारी ट्रैफिक और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए छात्र समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 5 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये (1000 रुपये फीस + 180 रुपये जीएसटी) का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिकों और विभागीय कर्मचारियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से पारदर्शी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। परीक्षा की तारीखें जल्द ही एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर घोषित की जाएंगी।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


