NCL Recruitment 2026: NCL में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास और डिप्लोमा वाले करें अप्लाई

Feb 12, 2026 09:01 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 270 रिक्तियों को भरा जाएगा।

NCL Recruitment 2026: NCL में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास और डिप्लोमा वाले करें अप्लाई

NCL Assistant Foreman Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न पीएसयू नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 270 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के सिंगरौली और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित एनसीएल की कोयला खदानों और प्रतिष्ठानों में नियुक्त किया जाएगा।

पदों का विवरण

कुल 270 पदों को विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांच में विभाजित किया गया है:

असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल): 148 पद

असिस्टेंट फोरमैन (मैकेनिकल): 108 पद

असिस्टेंट फोरमैन (E&T): 14 पद

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन) में न्यूनतम 3 वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है। उच्च शैक्षणिक योग्यता (जैसे B.E./B.Tech) वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा: 5 मार्च 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST के लिए 5 वर्ष और OBC-NCL के लिए 3 वर्ष) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान और ट्रेनिंग अवधि

चयनित उम्मीदवारों को 47,330.25 रुपये प्रति माह का मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा, वे महंगाई भत्ता (DA), एचआरए (HRA), अटेंडेंस बोनस और अन्य लाभों के हकदार होंगे।

ट्रेनिंग: E&T ट्रेड के लिए ट्रेनिंग अवधि 1 वर्ष होगी, जबकि मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के लिए यह 2 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न: 100 अंकों की परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।

सेक्शन ए: तकनीकी ज्ञान (70 प्रश्न)।

सेक्शन बी: सामान्य जागरूकता, रीजनिंग और योग्यता (30 प्रश्न)।

खास बात: परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां

सामान्य/OBC/EWS कैटेगरी: 1,180 रुपये (शुल्क 1000 रुपये + GST 180 रुपये)।

SC/ST/PwBD/भूतपूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं (पूरी तरह छूट)।

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।