NCERT ने 9वीं तक की किताबें की जारी, प्रिंट-डिजिटल फॉर्मेट में होंगे उपलब्ध; कब तक आएंगी बची किताबें
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत तैयार किए गए नए पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी ने कक्षा 9वीं तक की लगभग सभी संशोधित किताबें जारी कर दी हैं। हालांकि, अभी कक्षा 9वीं की गणित और सामाजिक विज्ञान (भाग-2) की नई किताबें प्रकाशित होना बाकी हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत तैयार किए गए नए पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी ने कक्षा 9वीं तक की लगभग सभी संशोधित किताबें जारी कर दी हैं। हालांकि, अभी कक्षा 9वीं की गणित और सामाजिक विज्ञान (भाग-2) की नई किताबें प्रकाशित होना बाकी हैं। दरअसल, कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक पहले जारी की गई थी, लेकिन इसके कुछ चैप्टर्स को लेकर विवाद सामने आने के बाद इसकी छपाई पर रोक लगा दी गई। अब इस विषय की संशोधित पुस्तक जल्द जारी किए जाने की तैयारी है।
नई NCERT किताबें अगस्त तक होंगी पूरी
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत लागू किए जा रहे नए पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी (NCERT) लगातार नई पाठ्यपुस्तकें तैयार कर रही है। एनसीईआरटी अधिकारियों के मुताबिक, जिन कक्षाओं की कुछ किताबें अभी तक प्रकाशित नहीं हुई हैं, उन्हें अगस्त तक जारी किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद स्कूलों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए लगभग सभी जरूरी पुस्तकें उपलब्ध हो जाएंगी।
प्रिंट और डिजिटल फार्मेट में उपलब्ध
एनसीईआरटी ने अपनी एडवाइजरी में बताया है कि नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन (NCF-SE) 2023 के आधार पर कक्षा 1 से 8 तक की नई पाठ्यपुस्तकें तैयार की जा चुकी हैं। ये किताबें छात्रों और शिक्षकों के लिए प्रिंट और डिजिटल, दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध हैं, ताकि सभी तक आसानी से पहुंच बनाई जा सके।
अगले साल आएंगी 10वीं-11वीं की नई किताबें
वहीं, कक्षा 9 की नई पाठ्यपुस्तकों का विकास कार्य भी अंतिम चरण में है। एनसीईआरटी का कहना है कि ये किताबें 2026-27 शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले स्कूलों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके अलावा, कक्षा 9 का ड्राफ्ट सिलेबस पहले ही सुझाव और फीडबैक के लिए एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि कक्षा 10 और 11 की नई पाठ्यपुस्तकें 2027-28 शैक्षणिक सत्र से लागू की जाएंगी। तब तक यानी 2026-27 शैक्षणिक वर्ष में इन दोनों कक्षाओं के लिए मौजूदा किताबों से ही पढ़ाई जारी रहेगी।
नई किताबों को लेकर शिक्षा विशेषज्ञों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। जनसत्ता में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक आईटीएल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुधा आचार्य का कहना है कि संशोधित पुस्तकों का वितरण अब तक सुचारु रूप से हुआ है। उनके अनुसार, पहले सेमेस्टर में पढ़ाई के लिए आवश्यक लगभग सभी किताबें स्कूलों को मिल चुकी हैं। केवल कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान (भाग-2) और गणित की किताबें अभी उपलब्ध नहीं हैं, जिनके अगस्त तक जारी होने की संभावना है। उनका मानना है कि दूसरे सेमेस्टर की शुरुआत से पहले ये पुस्तकें भी छात्रों तक पहुंच जाएंगी।
8वीं सोशल साइंस से किन हिस्सों को हटाया
नई किताब में “समाज में न्यायपालिका की भूमिका” शीर्षक वाले चैप्टर को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है। पहले जहां न्यायपालिका की चुनौतियों, मामलों के लंबित रहने और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का जिक्र था, वहीं अब इन सभी हिस्सों को हटा दिया गया है। इसके स्थान पर अब संविधान की रक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका, न्याय तक आम लोगों की पहुंच, जनहित याचिका (PIL), ट्रिब्यूनल और वैकल्पिक विवाद समाधान (Alternative Dispute Resolution) जैसी व्यवस्थाओं को विस्तार से समझाया गया है।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


