Hindi Newsकरियर न्यूज़NCERT is inviting applications for online Diploma Course to Teaching of Science at Middle Stage
NCERT ने टीचर्स के लिए लॉन्च किया ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स, जानिए फीस समेत पूरी डिटेल्स

NCERT ने टीचर्स के लिए लॉन्च किया ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स, जानिए फीस समेत पूरी डिटेल्स

संक्षेप:

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने कक्षा 6 से 8वीं तक विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स शुरू कर रहा है। यह प्रोग्राम डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन इन साइंस एंड मैथमेटिक्स (DESM), NCERT, नई दिल्ली द्वारा ऑफर किया जा रहा है।

Nov 07, 2025 09:37 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने कक्षा 6 से 8वीं तक विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स शुरू कर रहा है। यह प्रोग्राम डिपार्टमेंट ऑफ़ एजुकेशन इन साइंस एंड मैथमेटिक्स (DESM), NCERT, नई दिल्ली द्वारा ऑफर किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

40 हफ्ते का यह फ्लेक्सिबल ऑनलाइन कोर्स देश भर के साइंस टीचर्स के लिए बनाया गया है ताकि वे कॉन्सेप्चुअल समझ को मजबूत कर सकें, पढ़ाने के तरीके को बेहतर बना सकें और क्लासरूम प्रैक्टिस को अपग्रेड कर सकें। टीचर्स 24 घंटे लर्निंग मटीरियल एक्सेस कर सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार मॉड्यूल पूरे कर सकते हैं।

कोर्स की फीस की बात करें, तो 2000 रुपये है और एनरोलमेंट 14 दिसंबर 2025 तक खुले हैं। यह प्रोग्राम 15 दिसंबर, 2025 से शुरू होगा।

कोर्स की खास बातें-

1. यह पूरी तरह से ऑनलाइन कोर्स है, जिसमें 24×7 एक्सेस मिलेगा।

2. 40 इंटरैक्टिव मॉड्यूल + फ़ाइनल एग्ज़ाम

3. पूरा होने पर सर्टिफिकेट मिलेगा।

4. हर मॉड्यूल को पूरा करने में 6-8 घंटे लगते हैं।

5. हर सोमवार को एक मॉड्यूल रिलीज किया जाएगा।

6. सभी मॉड्यूल और फाइनल एग्जाम 40 हफ्तों के अंदर पूरे करने होंगे।

कोर्स के उद्देश्य-

1. टीचर्स की साइंटिफिक समझ और रिफ्लेक्टिव टीचिंग प्रैक्टिस को बेहतर बनाना।

2. लेसन प्लानिंग, साइंटिफिक पूछताछ और मल्टीमीडिया के इस्तेमाल में स्किल्स को बढ़ाना

3. छात्रों को सवाल पूछने, ऑब्ज़र्वेशन और क्रिटिकल थिंकिंग में शामिल करने की टीचर्स की काबिलियत को बेहतर बनाना।

NCERT के अनुसार, इस कोर्स का मकसद बच्चों में साइंटिफिक सोच, ऑब्जेक्टिविटी, क्रिटिकल थिंकिंग, क्रिएटिविटी, जिज्ञासा और साइंटिफिक तरीकों की समझ पैदा करना है।

मिलेगा ई-सर्टिफिकेट

जो उम्मीदवार मॉड्यूल और फाइनल असेसमेंट पूरा करेंगे, उन्हें NCERT से एक ई-सर्टिफिकेट मिलेगा। टीचर्स और इंटरेस्टेड उम्मीदवार अब इस प्रोग्राम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।