E-Raksha Competition 2026: एआई और डीपफेक की दुनिया से अब छात्र करेंगे सावधान, एनसीईआरटी और साइबर पीस की नई पहल

Jan 19, 2026 07:54 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

E-Raksha Competition 2026: डीपफेक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते खतरों को देखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) और साइबर पीस फाउंडेशन ने मिलकर एक ई-रक्षा प्रतियोगिता शुरू की है।

E-Raksha Competition 2026: एआई और डीपफेक की दुनिया से अब छात्र करेंगे सावधान, एनसीईआरटी और साइबर पीस की नई पहल

E-Raksha Competition 2026: क्या आप उस वीडियो पर विश्वास करते हैं, जो आपकी आंखों को तो सच दिखता है, लेकिन क्या यह पता होता है कि यह एआई से बनाया गया है और फर्जी है। कई बार ऐसी तस्वीरें, वीडियो हमारे पास आते हैं। कई दफा रिश्तेदारों की आवाज में आपके पास कॉल आते हैं, जिसमें अप्रिय घटना की जानकारी देकर ठगी का प्रयास किया जाता है। लेकिन इसे पहचानने और बचने की जानकारी नहीं होती है।

स्कूली विद्यार्थी अपने ज्ञान, प्रतिभा और आइडिया से डीपफेक और एआई की इसी भ्रामक दुनिया से सावधान करेंगे। विद्यार्थी जिम्मेदार डिजिटल नागरिक के रूप में एआई सुरक्षा और डीपफेक के खतरे से बचने-बचाने का पाठ पढ़ाएंगे।

दरअसल डीपफेक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते खतरों को देखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) और साइबर पीस फाउंडेशन ने मिलकर एक ई-रक्षा प्रतियोगिता शुरू की है। इसका मकसद साइबर दुनिया के इन नए डिजिटल आतंकों से बच्चों को परिचित कराना है। विद्यार्थी eraksha.net पर जाकर अपनी एंट्री भेज सकेंगे। इससे विद्यार्थी परिजनों को भी जागरूक करेंगे और इससे साइबर ठगी पर लगाम लगेगी।

फर्जी खबरों की पहचान के तरीके समझाएंगे

विद्यार्थी यह बताएंगे कि इंटरनेट पर फैली फर्जी खबरों, झूठी तस्वीरों और खासकर डीपफेक वीडियो या ऑडियो की पहचान कैसे की जाए। प्रतियोगिता के विजेताओं को एक एआई समिट में पुरस्कृत किया जाएगा और उन्हें साइबर पीस और एनसीईआरटी की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

एआई से हाल में किया गया फर्जीवाड़ा

● वायरल वीडियो में दावा किया गया कि गुरुग्राम के मॉल के पास बर्फबारी हुई: 14 जनवरी 2026

● ऑडियो में ट्रम्प ने रूस संबंधों को लेकर भारत को चेतावनी दी थी : 10 जनवरी 2026

● प्रधानमंत्री त्रिशूल पकड़े हुए और शाही वेशभूषा में दिखे : 11 जनवरी

● वीडियो में संघ प्रमुख मोहन भागवत भारतीय सेना के भगवाकरण पर टिप्पणी करते दिखे : सात जनवरी 2026

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।