Hindi Newsकरियर न्यूज़NBEMS Releases FMGE December 2025 Notification at natboard.edu.in; Apply from November 14
FMGE December 2025: FMGE दिसंबर 2025 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 14 नवंबर से करें आवेदन

FMGE December 2025: FMGE दिसंबर 2025 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 14 नवंबर से करें आवेदन

संक्षेप: FMGE December 2025 Notification: एनबीईएमएस की ओर से एफएमजीई दिसंबर 2025 के लिए उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। FMGE दिसंबर 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगी।

Wed, 12 Nov 2025 07:22 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

FMGE December 2025 Notification: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की ओर से आज 12 नवंबर 2025 को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा दिसंबर 2025 (FMGE) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एनबीईएमएस की ओर से एफएमजीई दिसंबर 2025 के लिए उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। FMGE दिसंबर 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 रात 11:55 बजे तक तय की गई है। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा। FMGE दिसंबर 2025 परीक्षा की तिथि 17 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि 17 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

FMGE December 2025 Notification Direct Link

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (FMGE), नेशनल मेडिकल कमीशन का एक स्क्रीनिंग टेस्ट है। आपको बता दें कि विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करके भारत लौटे हैं और यहां प्रैक्टिस करना चाहते हैं, तो इसके लिए FMGE परीक्षा पास करनी होगी। इस टेस्ट को पास करना बहुत कठिन होता है। बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाने वाली इस परीक्षा का रिजल्ट लगभग 20 से 25 फीसदी ही रहता है।

FMGE December 2025: एफएमजीई दिसंबर 2025 के लिए कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको एग्जामिनेशन सेक्शन में जाकर “FMGE” को सिलेक्ट करना होगा।

3. इसके बाद आपको “FMGE December 2025” एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद लॉगिन करना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भर दीजिए।

6. अब आप जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर दीजिए।

7. अब आप एप्लीकेशन फीस को जमा कर दीजिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।