NEET PG, FMGE से लेकर NEET SS तक, कब होंगी परीक्षाएं; NBEMS ने जारी की संभालित तारीखों की लिस्ट
NBEMS ने 2026 के लिए NEET PG, NEET SS, FMGE और DrNB परीक्षा की संभावित तारीखें जारी कर दी हैं।

मेडिकल फील्ड में करियर बनाने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने साल 2026 के लिए कई अहम परीक्षाओं की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसमें NEET PG, NEET SS, FMGE और DrNB Final Examination शामिल हैं। इस शेड्यूल के आने से स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी की सही दिशा मिल गई है, क्योंकि अब उन्हें अंदाजा हो गया है कि किस परीक्षा के लिए कितना समय बचा है।
NEET PG 2026 कब होगी परीक्षा
अगर आप पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सबसे जरूरी परीक्षा NEET PG है। NBEMS के मुताबिक, NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह तारीख इसलिए भी अहम है क्योंकि इसी के आधार पर देशभर के मेडिकल कॉलेजों में PG सीटों पर एडमिशन होता है।
NEET SS 2026 सुपर स्पेशलिटी का मौका
जो छात्र आगे सुपर स्पेशलिटी में जाना चाहते हैं, उनके लिए NEET SS सबसे जरूरी एग्जाम है। NBEMS ने इसकी संभावित तारीखें भी घोषित कर दी हैं। NEET SS 2026 का एग्जाम 11 दिसंबर (शुक्रवार) और 12 दिसंबर (शनिवार) को होगा। इसके साथ ही एक और अहम जानकारी दी गई है कि इस परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता पूरी करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2027 तय की गई है। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवारों को इस तारीख तक अपनी सभी जरूरी डिग्री और ट्रेनिंग पूरी करनी होगी।
NEET PG 2026 Eligibility: कौन दे सकता है परीक्षा
NEET PG के लिए एलिजिबिलिटी भी साफ कर दी गई है। अगर आप इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं, तो आपके पास MBBS की डिग्री या उसके बराबर की योग्यता होना जरूरी है। इसके अलावा, आपको 30 सितंबर 2026 तक अपनी इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। साथ ही, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) या स्टेट मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। ये शर्तें इसलिए रखी गई हैं ताकि केवल योग्य और प्रशिक्षित छात्र ही PG कोर्स में प्रवेश ले सकें।
FMGE 2026: विदेशी डिग्री वालों के लिए जरूरी परीक्षा
अगर आपने विदेश से मेडिकल की पढ़ाई की है, तो भारत में प्रैक्टिस करने के लिए FMGE पास करना जरूरी होता है। NBEMS के अनुसार, FMGE दिसंबर 2026 सत्र की परीक्षा 9 जनवरी 2027 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। हालांकि आवेदन की अंतिम तारीख और परीक्षा मोड जैसी कुछ जानकारी बाद में जारी की जाएगी, लेकिन परीक्षा की तारीख सामने आने से छात्रों को तैयारी का समय मिल गया है।
DrNB Final Exam 2026-27: पूरा शेड्यूल समझिए
DrNB Final Examination भी मेडिकल छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके अक्टूबर 2026 और अप्रैल 2027 सत्र की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। अक्टूबर 2026 सत्र की परीक्षा 25, 26 और 27 सितंबर को होगी। ये तीनों दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार पड़ रहे हैं। इस सत्र में सुपर स्पेशलिटी, पोस्ट MBBS पार्ट-1 और पार्ट-2 के अलग-अलग बैच शामिल होंगे। हर बैच के लिए अलग-अलग कट-ऑफ डेट तय की गई है, जैसे सुपर स्पेशलिटी के लिए 17 फरवरी 2027 और पोस्ट MBBS पार्ट-1 के लिए 30 अप्रैल 2027। वहीं अप्रैल 2027 सत्र की परीक्षा 26, 27 और 28 मार्च को होगी। इसमें भी अलग-अलग बैच के लिए 31 मई 2027 तक की कट-ऑफ डेट रखी गई है।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
NBEMS ने साफ कहा है कि ये सभी तारीखें फिलहाल संभावित हैं। अगर किसी प्राकृतिक आपदा या अन्य कारण से बदलाव करना पड़ा, तो नई तारीखें पहले से ही सूचित कर दी जाएंगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें, लेकिन साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


