पिता हैं टीचर, बेटी ने NDA किया क्रैक, फिर ऐसे बनीं राष्ट्रपति की पहली महिला ADC

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रपति की पहली महिला एडीसी कौन हैं? इसमें पहला नाम भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी का है, जबकि दूसरा नाम थल सेना की मेजर नव्या शेखावत हैं। बता दें कि राष्ट्रपति को 5 ADC दिए जाते हैं।

navy commander yashasvi solanki success story first woman adc to president upsc nda crack
कौन हैं नौसेना की कमांडर यशस्वी सोलंकी

हाल ही में मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल काफी चर्चे में थे। क्योंकि इन्होंने राष्ट्रपति के एड-डी-कैंप (ADC) जैसे पद पर इस्तीफा दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रपति की पहली महिला एडीसी कौन हैं? इसमें पहला नाम भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी का है, जबकि दूसरा नाम थल सेना की मेजर नव्या शेखावत हैं। बता दें कि राष्ट्रपति को 5 ADC दिए जाते हैं। इनमें से 3 थल सेना से, 1 वायुसेना और 1 नौसेना से होता है। इसके लिए राष्ट्रपति खुद ही अफसरों का चयन करते हैं। यशस्वी सोलंकी की बात करें, तो राष्ट्रपति का एडीसी बनने तक का सफर उनका काफी कमाल का है। क्योंकि उनकी इस पद पर नियुक्ति न केवल पहली थी, बल्कि एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा में बड़ा बदलाव था। ऐसे में वो उन लाखों महिलाओं के लिए प्ररेणास्त्रोत बन गईं, जो इस मुकाम को हासिल करना चाहती हैं। चलिए आज हम आपको यशस्वी सोलंकी से मिलवाते हैं।

हरियाणा की रहने वाली हैं यशस्वी

यशस्वी सोलंकी हरियाणा के चरखी दादरी जिले के एक छोटे गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता एक सरकारी टीचर हैं और मां गृहणीं हैं। चारखी जिले में स्कूलिंग के बाद, उन्होंने आगे की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज से की है।

7वीं में ठाना था आर्मी में जाना

उनके बारे में कहा जाता है कि वो जब कक्षा 7 में थीं, तभी उन्होंने निर्णय कर लिया था कि उन्हें सेना में जाना है और वर्दी पहननी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशस्वी सोलंकी ने अपने स्कूल के गणतंत्र दिवस प्रोग्राम में एक इंडियन एयर फोर्स पायलट को देखा था। जिनसे प्रेरित होकर उन्होंने सेना में जाने का सपना देखा था।

एनडीए एग्जाम किया था क्रैक

यशस्वी ने साल 2012 में UPSC का नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) एग्जाम क्रैक किया था। एनडीए एग्जाम क्रैक करने के बाद, उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत इंडियन नेवी की लॉजिस्टिक ब्रांच ज्वॉइन की थी। इसके बाद यहां 5 से 7 साल तक सेवाएं देने के बाद उन्हें राष्ट्रपति का ADC बनाया गया है। बता दें कि 9 मई, 2025 को, लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी ने भारत के राष्ट्रपति की एड-डी-कैंप (ADC) के रूप में पद संभाला था।

कैसे बनते हैं राष्ट्रपति के एडीसी

बता दें कि यह कोई सीधी या खुली भर्ती नहीं होती है जिसमें कोई भी आम युवा हिस्सा ले सकता है, बल्कि आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के कमिशंड अधिकारी ही एडीसी बनने के पात्र होते हैं। आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में कमिशंड अधिकारी बनने का प्रमुख जरिए यूपीएससी एनडीए और यूपीएससी सीडीएस भर्ती परीक्षाएं हैं। एनडीए की परीक्षा 12वीं के बाद और सीडीएस की परीक्षा ग्रेजुएशन के बाद दी जा सकती है। यशस्वी सोलंकी भी एनडीए के जरिए सेना में आई थीं।

टफ ओरिएंटेशन देना पड़ता है

इस पोस्ट के लिए एक टफ ओरिएंटेशन से गुजरना पड़ता है। 15 दिनों तक राष्ट्रपति भवन में रखा गया। इस दौरान, उनकी शारीरिक क्षमता, बुद्धिमत्ता और परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की क्षमता को परखा जाता है। राष्ट्रपति ने खुद उनका इंटरव्यू लिया। एक एडीसी क हर कदम सटीक होना चाहिए। उसका हर पल जिम्मेदारी से भरा होता है। उसे राष्ट्रपति के करीब रहकर लगातार सतर्क और तैयार रहना पड़ता है। एडीसी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यक्रमों, समारोहों, यात्राओं और सैन्य संबंधी दायित्वों में हमेशा उनके साथ रहते हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पिता हैं टीचर, बेटी ने NDA किया क्रैक, फिर ऐसे बनीं राष्ट्रपति की पहली महिला ADC