
National Unity Day : सरदार पटेल जयंती पर क्यों मनाते हैं एकता दिवस, क्या है थीम और शपथ का फॉर्मेट
National Unity Day Pledge , ekta diwas shapath in hindi : हर साल की तरह आज 31 अक्टूबर का दिन भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) के तौर पर मनाया जा रहा है। एकता दिवस के मौके पर जगह जगह देशवासियों को अखंड भारत के संकल्प की शपथ दिलाई जा रही है।
National Unity Day Pledge , ekta diwas shapath in hindi : हर साल की तरह आज 31 अक्टूबर का दिन भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) के तौर पर मनाया जा रहा है। यह दिन महान, कर्मठ और दृढ़ व्यक्तित्व वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है जिन्होंने बिखरे रियासतों के भारत को एक सूत्र में पिरोया। वे सिर्फ भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री नहीं थे, बल्कि भारत के लौह पुरुष के रूप में उस एकता के प्रतीक बने, जिसने आधुनिक भारत की नींव रखी। सरदार पटेल की जयंती को 2014 में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। इसका मकसद नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों और संग्रहालयों में रन फॉर यूनिटी, निबंध प्रतियोगिताएं और देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस का संदेश और थीम है, एक भारत, श्रेष्ठ भारत।

इस बार 2025 में यह दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के रूप में विशेष तौर पर मनाया जा रहा है। इस बार महिलाओं की प्रमुख भागीदारी, जनजातीय संस्कृति की झलक, सुरक्षा बलों की परेड इस बार भारत पर्व का आयोजन गुजरात के एकता नगर में किया गया है जो 1 से 15 नवंबर, यानी, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तक चलेगा।
एकता दिवस के मौके पर जगह जगह देशवासियों को अखंड भारत के संकल्प की शपथ दिलाई जा रही है। यहां देखें शपथ का फॉर्मेट
“मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।”
एकता दिवस क्या है उद्देश्य
2014 में भारत सरकार ने सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
उद्देश्य:
- देश की एकता और अखंडता को बढ़ावा देना
- सरदार पटेल के योगदान को सम्मानित करना
- देशवासियों में एकता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करना
- विविधता में एकता का संदेश फैलाना
बड़े स्तर पर एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन
हर साल एकता दिवस पर जगह जगह रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन होता है। लेकिन इस बार सरदार पटेल की 150वीं जयंती के चलते रन फॉर यूनिटी को भी बड़े स्तर पर आयोजित करने का फैसला लिया गया है। देश के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, जिले, पुलिस स्टेशन, स्कूल और यूनिवर्सिटीज में रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। रन फॉर यूनिटी के साथ सभी लोग देश की अखंडता, सुरक्षा और एकता का संकल्प लेंगे।





