National Teachers Award 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 50,000 रुपये मिलता है ईनाम
National Teachers Award 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026' के लिए देश भर के योग्य और उत्कृष्ट शिक्षकों से ऑनलाइन नामांकन awards.gov.in पर आमंत्रित किए हैं।

National Teachers Award 2026: देश के भविष्य को संवारने और शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले शिक्षकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026' के लिए देश भर के योग्य और उत्कृष्ट शिक्षकों से ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य देश के उन बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय और अनूठे योगदान को सम्मानित करना है, जिन्होंने न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया बल्कि अपने समर्पण से अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।
20 जून 2026 तक खुला रहेगा आवेदन पोर्टल
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो शिक्षक या संस्थान इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आगामी 20 जून 2026 तक अपनी जानकारी दर्ज करा सकते हैं। नामांकन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है और इसके लिए शिक्षकों को सरकार के आधिकारिक पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा।
किन्हें मिल सकता है यह पुरस्कार? जानें पात्रता के नियम
देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक इसके पात्र हैं। इसके अतिरिक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS), रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित सैनिक स्कूल, परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (AEES) और सीबीएसई (CBSE) व सीआईएससीई (CISCE) से संबद्ध स्कूलों के शिक्षक भी नामांकन फॉर्म भर सकते हैं।
शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि केवल रेगुलर सेवा में कार्यरत शिक्षक ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। रिटायर्ड शिक्षक, ट्यूशन पढ़ाने वाले या केवल प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारी इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल नहीं हो सकते।
तीन स्तरों पर होगी स्क्रूटनी और चयन प्रक्रिया
शिक्षकों के चयन को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मूल्यांकन की एक त्रि-स्तरीय कड़े मापदंडों वाली प्रणाली अपनाई जाती है। सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की जिला स्तर पर जांच की जाती है, जिसके प्रमुख जिला शिक्षा अधिकारी होते हैं।
जिला स्तर से शॉर्टलिस्ट किए गए नामों को राज्य की मुख्य समिति (SLCC) के पास भेजा जाता है, जिसकी अध्यक्षता राज्य के शिक्षा सचिव करते हैं। यह समिति हर राज्य से एक निश्चित कोटा के अनुसार नाम केंद्र को भेजती है। अंतिम चरण में, केंद्र सरकार द्वारा गठित एक स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी इन सभी नामांकनों की समीक्षा करती है और अंतिम विजेताओं की लिस्ट तैयार करती है।
5 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में मिलेगा सम्मान
अंतिम रूप से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) के अवसर पर आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार के रूप में प्रत्येक विजेता शिक्षक को 50,000 रुपये की नकद राशि, एक रजत पदक और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


