MBBS पूरा करने के लिए अब मिल सकते हैं 10 साल; एनएमसी ने जारी किया नया ड्राफ्ट

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एमबीबीएस (MBBS) कोर्स पूरा करने की अधिकतम समय सीमा को 9 साल से बढ़ाकर 10 साल तक बढ़ाने का एक बड़ा प्रस्ताव पेश किया है। 

MBBS पूरा करने के लिए अब मिल सकते हैं 10 साल; एनएमसी ने जारी किया नया ड्राफ्ट

MBBS Students: देश में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे मेडिकल छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आ रही है। भारत में चिकित्सा शिक्षा की सर्वोच्च संस्था यानी नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एमबीबीएस (MBBS) कोर्स पूरा करने की अधिकतम समय सीमा को बढ़ाने का एक बड़ा प्रस्ताव पेश किया है। नए प्रस्ताव के तहत अब छात्रों को अपना ग्रेजुएशन कोर्स पूरा करने के लिए कुल 10 साल का समय मिल सकता है।

एनएमसी ने इस संबंध में एक गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे ‘स्नातक चिकित्सा शिक्षा (संशोधन) विनियम, 2026’ नाम दिया गया है। इस संशोधन के जरिए साल 2023 के पुराने नियमों (GMER 2023) की धारा 21 में बदलाव किया जाएगा, जिसके तहत पहले एमबीबीएस पूरा करने के लिए अधिकतम 9 साल की अवधि तय की गई थी।

क्यों लिया गया यह फैसला और किसे होगा फायदा?

एनएमसी द्वारा प्रस्तावित इस 10 साल की अधिकतम समय सीमा में छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी अनिवार्य रोटेटरी मेडिकल इंटर्नशिप (CRMI) की अवधि को भी शामिल किया गया है। चिकित्सा शिक्षा के विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से उन छात्रों को सीधा फायदा और मानसिक राहत मिलेगी, जिनकी पढ़ाई किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या, पारिवारिक परिस्थितियों, शैक्षणिक बाधाओं या किसी अन्य व्यक्तिगत कारणों से बीच में ही बाधित या रूक जाती है। यह अतिरिक्त एक साल छात्रों को बिना किसी दबाव के अपनी ट्रेनिंग पूरी करने का अवसर प्रदान करेगा।

पहले साल की परीक्षा के नियम रहेंगे सख्त; नहीं बदलेंगे प्रयास

एनएमसी ने यह साफ कर दिया है कि कुल अवधि में एक साल की ढील देने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि पढ़ाई के स्तर या शैक्षणिक मानकों से किसी भी तरह का समझौता किया जाएगा। ड्राफ्ट नियमों के अनुसार, फर्स्ट प्रोफेशनल एमबीबीएस परीक्षा को पास करने के लिए अधिकतम 4 प्रयासों की सीमा को बरकरार रखा गया है। यानी छात्रों को पहले साल की यूनिवर्सिटी परीक्षा हर हाल में अधिकतम चार प्रयासों के भीतर ही पास करनी होगी, इसमें कोई अतिरिक्त छूट नहीं दी जाएगी।

हितधारकों से मांगे गए सुझाव; 27 जून तक ईमेल से भेजें फीडबैक

भारत के राजपत्र (Gazette of India) में प्रकाशित इस ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को एनएमसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर सार्वजनिक कर दिया है। कमीशन ने देश के सभी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों, फैकल्टी मेंबर्स, डॉक्टरों, छात्रों और आम जनता से इस नए कानून पर उनके विचार, आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। इस ड्राफ्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भेजने की आखिरी तारीख 27 जून 2026 तय की गई है। 30 दिनों की इस अवधि में मिलने वाले सभी सुझावों की समीक्षा करने के बाद ही इस नियम को अंतिम रूप देकर पूरे देश में लागू किया जाएगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।