Hindi Newsकरियर न्यूज़nainital bank bharti 2026 clerk po csa specialist officer 185 posts eligibility salary apply online last
नैनीताल बैंक में बड़ा मौका, क्लर्क, पीओ और स्पेशलिस्ट ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती

नैनीताल बैंक में बड़ा मौका, क्लर्क, पीओ और स्पेशलिस्ट ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती

संक्षेप:

नैनीताल बैंक में क्लर्क, पीओ और स्पेशलिस्ट ऑफिसर सहित 185 पदों पर भर्ती शुरू। योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि की पूरी जानकारी यहां देखें।

Dec 11, 2025 06:32 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nainital Bank Recruitment 2026 : नैनीताल बैंक ने नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत देते हुए क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर, कस्टमर सर्विस एसोसिएट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स सहित कुल 185 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने इस भर्ती के लिए योग्यता, उम्र सीमा, सैलरी स्ट्रक्चर और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से उपलब्ध कराई है। इस भर्ती में कस्टमर सर्विस एसोसिएट, पीओ, आईटी ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, रिस्क ऑफिसर से लेकर विभिन्न विभागों के मैनेजर स्तर तक कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। कस्टम सर्विस एसोसिएट और पीओ के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में 50 से 60 प्रतिशत अंकों की शर्त रखी गई है, जबकि स्पेशलिस्ट पदों के लिए संबंधित विषय में प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जो पद के अनुसार बदलती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

Nainital Bank Recruitment 2026 : कितना मिलेगा वेतन

वेतन संरचना की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक सैलरी प्रदान की जाएगी। जहां कस्टमर सर्विस एसोसिएट को 24,050 रुपये से 64,480 रुपये तक का वेतन मिलेगा, वहीं स्केल-I ऑफिसर्स के लिए यह 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक रहेगा। स्केल-II मैनेजर्स को 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती में न केवल अच्छा वेतन मिलता है, बल्कि बैंकिंग क्षेत्र में स्थिर और सम्मानजनक करियर की भी संभावना बनी रहती है।

Nainital Bank Recruitment 2026 : क्या है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी और उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके लिए 145 मिनट का समय निर्धारित है। इसमें रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड शामिल होगा। स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद के लिए प्रोफेशनल नॉलेज का अतिरिक्त सेक्शन भी होगा। गलत उत्तरों पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू की जाएगी। आवेदन शुल्क भी पद के अनुसार निर्धारित है जिसमें CSA के लिए 1000 रुपये और ऑफिसर कैटेगरी के लिए 1500 रुपये तय किए गए हैं। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

Nainital Bank Recruitment 2026 : इन बातों का रखें ध्यान

महत्वपूर्ण तिथियों की बात करें तो ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 1 जनवरी 2026 आखिरी तारीख रखी गई है। परीक्षा की संभावित तारीख 18 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद फोटो, सिग्नेचर, अंगूठा और घोषणा पत्र की स्कैन कॉपियां अपलोड करनी होंगी। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखना होगा। परीक्षा के लिए कॉल लेटर भी वेबसाइट से ही डाउनलोड किए जा सकेंगे।

Nainital Bank Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का शानदार मौका

यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में स्थिर और प्रतिष्ठित करियर बनाना चाहते हैं। नैनीताल बैंक वर्षों से उत्तर भारत का एक प्रमुख क्षेत्रीय बैंक रहा है, जहां चयनित उम्मीदवारों को उत्कृष्ट कार्य माहौल और बेहतर विकास के अवसर मिलते हैं। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।