Hindi Newsकरियर न्यूज़Nagaland Police Recruitment 2025 for 1171 posts, apply online now at policenagalandrecruitment.in, jobs
Police Recruitment 2025: पुलिस में कांस्टेबल के 1176 पदों पर बंपर भर्ती, अभी करें ऑनलाइन आवेदन

Police Recruitment 2025: पुलिस में कांस्टेबल के 1176 पदों पर बंपर भर्ती, अभी करें ऑनलाइन आवेदन

संक्षेप: Nagaland Police Recruitment 2025: युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। नागालैंड सरकार ने पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 1,176 पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है।

Mon, 10 Nov 2025 10:59 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nagaland Police Recruitment 2025 Apply Online: युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। नागालैंड सरकार ने पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 1,176 पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती विशेष रूप से नागालैंड के मूल निवासी जनजातियों के महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल policenagalandrecruitment.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 22 नवंबर 2025 तय की गई है। यह भर्ती प्रक्रिया जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली ओपन रैली के माध्यम से पूरी की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां -

1. पद का नाम- कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)

2. कुल पद- 1,176

3. आवेदन मोड- केवल ऑनलाइन

4. वेतन स्तरलेवल-3 (GP-1800)

5. आवेदन की अंतिम तिथि- 22 नवंबर 2025

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा-

इस भर्ती में अलग-अलग जनजातियों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं, ताकि सभी को अवसर मिल सके।

पिछड़ी जनजातियां: उम्मीदवारों का कम से कम कक्षा 6 पास होना जरूरी है।

अन्य नागा जनजातियां : उम्मीदवारों का कम से कम कक्षा 8 पास होना अनिवार्य है।

सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र NBSE या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होने चाहिए।

Nagaland Police Recruitment 2025 Apply Online Link

आयु सीमा-

उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 30 सितंबर 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट लागू है।

चयन प्रक्रिया और शुल्क-

उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें पारदर्शिता पर जोर दिया गया है।

1. फिजिकल और मेडिकल टेस्ट: सबसे पहले उम्मीदवारों को शारीरिक और चिकित्सकीय मानकों को पूरा करना होगा।

2. पीईटी (PET): शारीरिक दक्षता परीक्षा।

3. लिखित परीक्षा : योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी।

4. इंटरव्यू : अंतिम चयन से पहले इंटरव्यू का चरण होगा।

शारीरिक मानक -

पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 5.3 फीट और महिला उम्मीदवारों के लिए 5.0 फीट निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क-

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है, जो ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग, यूपीआई या कार्ड) के माध्यम से जमा करना होगा। शुल्क जमा न करने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

यह भर्ती नागालैंड के युवाओं के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक करियर बनाने का बेहतरीन मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें और पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।