Hindi Newsकरियर न्यूज़NABARD Vacancy : NABARD Grade A Notification 2025 Released for 91 Assistant Manager Posts sarkari jobs
NABARD Vacancy : नाबार्ड ने ग्रेजुएट के लिए निकाली 91 पदों पर भर्ती, आवेदन 8 नवंबर से

NABARD Vacancy : नाबार्ड ने ग्रेजुएट के लिए निकाली 91 पदों पर भर्ती, आवेदन 8 नवंबर से

संक्षेप:

NABARD Assistant Manager Recruitment : नेशनल बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के 91 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर से शुरू होगी।

Nov 04, 2025 02:38 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NABARD Assistant Manager Recruitment : नेशनल बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के 91 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर से शुरू होगी और 30 नवंबर तक चलेगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पद और वैकेंसी

असिस्टेंट मैनेजर ग्रे ए (रूरल डेवलपमेंट बैंकिंग सर्विस / आरडीबीसी ): 85 पद

असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए (लीगल सर्विस ): 2 पद

असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए ( प्रोटोकोल एंड सिक्योरिटी सर्विस): 4 पद

योग्यता: अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन/ एमबीए/ पीजीडीएम/ सीए/सीएस/ आईसीडब्ल्यूए आदि उत्तीर्ण किया हो। सटीक पात्रता विस्तृत नोटिफिकेशन आने के बाद सामने आएगी।

आयु सीमा- न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष। आरक्षित वर्गों के लिए छूट का प्रावधान भी किया गया है।

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर 'करियर नोटिस' सेक्शन में नाबार्ड 'ग्रेड ए भर्ती 2025' लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:डीडीए में 1732 पदों पर भर्ती, कल लास्ट डेट, MTS व पटवारी के लिए सिंगल CBT

आवेदन फीस

सामान्य/ओबीसी/ईडब्लयूएस अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी और पीएच अभ्यर्थियों को 150 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।