NABARD Recruitment 2026 : डेवलपमेंट असिस्टेंट पदों पर बंपर मौका, आवेदन 3 फरवरी तक

Jan 19, 2026 04:10 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NABARD Recruitment 2026 : NABARD ने 2026 के लिए डेवलपमेंट असिस्टेंट के 162 पदों पर भर्ती निकाली है। स्नातक उम्मीदवार 17 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NABARD Recruitment 2026 : डेवलपमेंट असिस्टेंट पदों पर बंपर मौका, आवेदन 3 फरवरी तक

NABARD Recruitment 2026 : ग्रामीण भारत के विकास में अहम भूमिका निभाने वाला नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) एक बार फिर युवाओं के लिए शानदार रोजगार का मौका लेकर आया है। NABARD भर्ती 2026 के तहत डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के कुल 162 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो बैंकिंग सेक्टर में स्थिर, सम्मानजनक और लंबे करियर की तलाश कर रहे हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और 3 फरवरी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार केवल NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।

NABARD Recruitment 2026 : पदों का विवरण

कुल 162 पदों में से 159 पद डेवलपमेंट असिस्टेंट और 3 पद डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के लिए निर्धारित हैं। ये भर्तियां देश के लगभग सभी प्रमुख राज्यों और क्षेत्रीय कार्यालयों में की जाएंगी, जिनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। उम्मीदवार केवल एक राज्य और एक पद के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।

NABARD Recruitment 2026 : शैक्षणिक योग्यता

डेवलपमेंट असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 50% अंक अनिवार्य हैं। वहीं, SC/ST/PWBD और पूर्व सैनिकों के लिए पास क्लास मान्य है।

डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) पद के लिए हिंदी और अंग्रेजी विषयों के साथ स्नातक डिग्री जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवार को कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना चाहिए।

NABARD Recruitment 2026 : आयु सीमा

1 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी, जिसमें SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की छूट शामिल है।

NABARD Recruitment 2026 : वेतन और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को 20,700 से 55,700 के पे स्केल में नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती कुल मासिक वेतन लगभग 46,500 होगा। इसके अलावा, DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधा, LTC, रियायती दरों पर लोन और NPS जैसी कई आकर्षक सुविधाएं भी मिलेंगी।

NABARD Recruitment 2026 : चयन प्रक्रिया

NABARD भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी।

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) - क्वालिफाइंग प्रकृति की

मुख्य परीक्षा (Mains) - अंतिम मेरिट इसी के आधार पर बनेगी

भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) - राज्य की आधिकारिक भाषा में

प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2026 में और मुख्य परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी।

NABARD Recruitment 2026 : आवेदन शुल्क

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क लगभग 649 रुपये है, जबकि SC/ST/PWBD उम्मीदवारों को केवल 118 रुपये इंटिमेशन चार्ज देना होगा।

NABARD Recruitment 2026 : क्यों है यह भर्ती खास?

NABARD में नौकरी न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि ग्रामीण विकास से जुड़कर देश के निर्माण में योगदान देने का मौका भी देती है। स्थिर करियर, प्रमोशन की अच्छी संभावनाएं और बेहतरीन कार्य संस्कृति इसे युवाओं के लिए एक ड्रीम जॉब बनाती है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।