Hindi Newsकरियर न्यूज़Mysuru Medical College gets 50 new MBBS seats, taking the total count to 250
MBBS Seats: मैसूरु मेडिकल कॉलेज को मिलीं 50 नई MBBS सीटें, कुल सीटें बढ़कर हुई 250

MBBS Seats: मैसूरु मेडिकल कॉलेज को मिलीं 50 नई MBBS सीटें, कुल सीटें बढ़कर हुई 250

संक्षेप:

Mysuru Medical College: देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में से एक मैसूरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MMCRI) को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से 50 नई एमबीबीएस सीटों की मंजूरी मिल गई है।

Sun, 26 Oct 2025 11:54 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Mysuru Medical College MBBS Seats: मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में कर्नाटक से एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में से एक मैसूरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MMCRI) को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से 50 नई एमबीबीएस सीटों की मंजूरी मिल गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मंजूरी के बाद शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कॉलेज में एमबीबीएस सीटों की संख्या 200 से बढ़कर 250 हो गई है। दो साल पहले ही, MMCRI ने अपनी सीटों की संख्या 150 से बढ़ाकर 200 की थी, और अब इस नए विस्तार से मेडिकल उम्मीदवारों को एक बड़ा अवसर मिलेगा।

स्टूडेंट्स को मिलेगा बड़ा फायदा -

देश में मेडिकल सीटों की बढ़ती मांग और सरकारी कॉलेजों में एडमिशन की बढ़ते काॅम्पिटिशन के बीच सीटों का बढ़ना मेधावी छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। इससे न केवल योग्य छात्रों को मौका मिलेगा बल्कि देश की बढ़ती स्वास्थ्य सेवा जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्षम डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी।

MMCRI की डीन और डायरेक्टर डॉ. के.आर. दाक्षायणी ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि कॉलेज ने सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक आवश्यकताओं को पूरा किया था। कॉलेज ने अपनी शताब्दी समारोह के दौरान ही इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया था, जिसमें 150 कमरों वाले दो नए हॉस्टल (लड़के और लड़कियों के लिए एक-एक), 300 छात्रों की क्षमता वाले तीन नए क्लासरूम, और 500 छात्रों की क्षमता वाले दो एग्जाम हॉल का बनना शामिल है। इसके अलावा पोस्टग्रैजुएट और अंडरग्रैजुएट लाइब्रेरी को भी बेहतर बनाया गया है।

सीटों में वृद्धि की मंजूरी मिलने के बाद नई और रेगुलर एमबीबीएस सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है।

पोस्टग्रैजुएट सीटें भी बढ़ीं-

एमबीबीएस सीटों के साथ ही, NMC ने MMCRI में 19 और पोस्टग्रैजुएट (PG) सीटों को भी मंजूरी दी है, जिससे पीजी सीटों की कुल संख्या 153 से बढ़कर 172 हो गई है। कॉलेज ने सुपर स्पेशियलिटी कोर्स (DM/MCh) शुरू करने के लिए भी आवेदन किया है।

यह सीट वृद्धि मैसूरु मेडिकल कॉलेज के बेहतरीन सुविधाओं और देश की चिकित्सा शिक्षा में योगदान को दिखाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।