Mumbai University Admission 2026: मुंबई यूनिवर्सिटी UG एडमिशन शेड्यूल जारी, 6 मई से करें ऑनलाइन आवेदन
Mumbai University Admission 2026-27: मुंबई यूनिवर्सिटी (MU) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 6 मई से शुरू होगी।

Mumbai University Admissions 2026: मुंबई यूनिवर्सिटी (MU) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुंबई के प्रतिष्ठित कॉलेजों में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मई से शुरू होगी। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और छात्रों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा।
इस साल, मुंबई यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्सेज मेंएडमिशन के लिए भारी प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है।
एडमिशन शेड्यूल की मुख्य तिथियां
मुंबई यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एडमिशन प्रक्रिया का कैलेंडर कुछ इस प्रकार है:
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरना: आवेदन प्रक्रिया 6 मई से शुरू होगी। छात्रों को यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना प्री-एडमिशन नामांकन फॉर्म भरना अनिवार्य है।
आवेदन की अंतिम तिथि: ऑनलाइन फॉर्म भरने और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने की आखिरी तारीख 21 मई 2026 निर्धारित की गई है।
पहली मेरिट लिस्ट: पहली मेरिट लिस्ट 26 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे जारी की जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शुल्क भुगतान: पहली लिस्ट में चयनित छात्रों को 27 मई से 29 मई के बीच अपने डॉक्यूमेंट का ऑनलाइन वेरिफिकेशन करवाना होगा और प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
दूसरी लिस्ट: यदि सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरी मेरिट लिस्ट 30 मई 2026 को जारी होगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शुल्क भुगतान: दूसरी लिस्ट में चयनित छात्रों को 1 जून से 3 जून के बीच अपने डॉक्यूमेंट का ऑनलाइन वेरिफिकेशन करवाना होगा और प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
छात्रों को बिना किसी गलती के आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए:
- यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट muugadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
2. 'New Registration' पर क्लिक करें और अपनी बुनियादी जानकारी भरकर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
3. लॉगिन करने के बाद, अपनी शैक्षणिक जानकारी और कॉलेज/कोर्स की प्रिफरेंस भरें।
4. जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे 10वीं-12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और फोटो अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट संभाल कर रखें।
महत्वपूर्ण निर्देश और सावधानी
यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल एक कॉलेज पर निर्भर न रहें, बल्कि अपनी पसंद के अनुसार कई कॉलेजों और कोर्सेज का चयन करें। इससे मेरिट लिस्ट में नाम आने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, आवेदन भरते समय ‘प्री-एडमिशन नामांकन फॉर्म’ का प्रिंट लेना न भूलें, क्योंकि कॉलेज में फिजिकल वेरिफिकेशन के समय इसकी आवश्यकता होगी।
दाखिले के समय किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट और उनकी अटेस्टेड कॉपियां तैयार रखें। यदि किसी छात्र का नाम पहली लिस्ट में आ जाता है, तो उसे निर्धारित समय के भीतर ही सीट लॉक करनी होगी, वरना वह अगली लिस्ट के लिए पात्र नहीं माना जा सकता है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


