मुंबई यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, APAAR ID के बिना नहीं मिलेगा परीक्षा हॉल टिकट, नए कड़े नियम लागू!

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुंबई यूनिवर्सिटी ने सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए APAAR ID अनिवार्य कर दी है। बिना APAAR ID के छात्र हॉल टिकट डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। छात्रों की मदद के लिए 19-20 अगस्त को विशेष शिविर भी लगाया गया है।

Mumbai University APAAR ID Rule
मुंबई यूनिवर्सिटी APAAR ID

मुंबई यूनिवर्सिटी (MU) से पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए नियमों में कड़े बदलाव किए हैं। नए गाइडलाइंस के तहत, अब छात्रों के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए 'अपार आईडी' (APAAR ID) की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है।

अकैडमिक ईयर 2026-27 से लागू किए जा रहे इस नियम के अनुसार, यदि कोई छात्र ऑनलाइन लॉगिन विंडो पर अपनी APAAR ID की डिटेल्स नहीं भरता है, तो सिस्टम उसका परीक्षा हॉल टिकट जनरेट ही नहीं करेगा।

30 मिनट पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

अपार आईडी को अनिवार्य करने के साथ-साथ मुंबई यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए टाइमिंग को लेकर भी एक नया निर्देश जारी किया है। अब परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। इस कदम का उद्देश्य परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले होने वाली अफरा-तफरी को रोकना और परीक्षा प्रक्रिया को अनुशासित बनाना है।

समस्याओं के समाधान के लिए 'आधार सुविधा शिविर' का आयोजन

कई छात्रों और कॉलेजों को APAAR ID बनाने, इसे एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) आईडी से जोड़ने या आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि के बेमेल होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

छात्रों की इन समस्याओं को दूर करने के लिए यूनिवर्सिटी ने 16 अगस्त को जारी अपने आधिकारिक सर्कुलर के जरिए दो दिवसीय आधार सुविधा शिविर का आयोजन किया है। यह शिविर 19 और 20 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कलिना परिसर स्थित 'अल्केश दिनेश मोदी इंस्टीट्यूट फॉर फाइनेंशियल एंड मैनेजमेंट स्टडीज' (ADMIFMS) में आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने आधार कार्ड और आवश्यक शैक्षणिक डॉक्यूमेंट के साथ इस शिविर में जाकर अपनी तकनीकी समस्याओं का निवारण करा लें।

क्या है APAAR ID और क्यों है यह जरूरी?

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शुरू की गई APAAR ID (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) 12 अंकों की एक विशिष्ट डिजिटल पहचान संख्या है। यह देश के प्रत्येक छात्र के लिए एक 'डिजिटल एजुकेशन आधार कार्ड' की तरह काम करती है।

इसमें छात्र का संपूर्ण शैक्षणिक रिकॉर्ड—जैसे उसके अंक, ग्रेड, डिग्री, और खेलकूद या अन्य गतिविधियों की उपलब्धियां एक ही सुरक्षित डिजिटल प्रोफाइल में दर्ज रहती हैं। मुंबई यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी संबद्ध कॉलेजों और विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे अपने छात्रों को समय रहते APAAR ID प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि परीक्षा के ऐन मौके पर उन्हें हॉल टिकट से वंचित न होना पड़े।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़मुंबई यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, APAAR ID के बिना नहीं मिलेगा परीक्षा हॉल टिकट