Mumbai University First Cut Off 2026: मुंबई यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mumbai University First Merit list 2026: मुंबई यूनिवर्सिटी ने आज, 26 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर अपनी पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक पोर्टल mu.ac.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

Mumbai University First Cut Off 2026: मुंबई यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक

Mumbai University UG Admission 2026: मुंबई यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) कोर्सेज में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ा अपडेट आया है। मुंबई यूनिवर्सिटी ने आज, 26 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर अपनी पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जो छात्र बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA), बैचलर ऑफ कॉमर्स (BCom) और बैचलर ऑफ साइंस (BSc) समेत विभिन्न नॉन-प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल mu.ac.in या एकीकृत समर्थ पोर्टल पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। इसके साथ ही सेंट जेवियर्स, मिठीबाई और जय हिंद जैसे प्रमुख संबद्ध कॉलेजों ने भी अपनी-अपनी वेबसाइटों पर स्ट्रीम-वार कट-ऑफ जारी करना शुरू कर दिया है।

कक्षा 12वीं के 'बेस्ट फाइव' अंकों के आधार पर बनी मेरिट

मुंबई यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि पहली मेरिट लिस्ट पूरी तरह से उम्मीदवारों द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। कट-ऑफ और रैंकिंग तय करते समय छात्रों के “बेस्ट पांच” विषयों के अंकों को आधार माना गया है। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में शामिल है, उन्हें अपनी सीट पक्की करने के लिए अगले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Mumbai University First Cutoff Merit List direct Link

एडमिशन शेड्यूल: 27 से 29 मई तक फीस भरने का मौका

मुंबई यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले की समय-सीमा इस प्रकार तय की गई है:

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस भुगतान: शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के लिए ऑनलाइन/फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की विंडो 27 मई से 29 मई 2026 तक खुली रहेगी। एडमिशन कन्फर्म करने के लिए 29 मई की निर्धारित समय-सीमा से पहले टोकन या पूर्ण प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य है।

आगे की मेरिट लिस्ट: यदि पहले राउंड के बाद सीटें खाली रहती हैं, तो यूनिवर्सिटी 30 मई 2026 (शाम 7:00 बजे) को दूसरी मेरिट लिस्ट और 4 जून 2026 (शाम 7:00 बजे) को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगी।

नया शैक्षणिक सत्र: सभी नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन और नियमित कक्षाएं 13 जून 2026 से शुरू हो जाएंगी।

पहली मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  1. सबसे पहले मुंबई यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए "Undergraduate Admission Portal" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब "First Merit List 2026" वाले विकल्प को चुनें।

4. अपने संबंधित कॉलेज और कोर्स (जैसे BA/BCom/BSc) का चयन करें।

5. यदि आवश्यक हो, तो अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

6. मेरिट लिस्ट पीडीएफ (PDF) रूप में स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।