MTech : अब एमटेक में स्पेशलाइजेशन के लिए पाएं डायरेक्ट एडमिशन, IIIT ने बदला दाखिले का नियम
ट्रिपलआईटी ने एमटेक प्रवेश प्रक्रिया में अहम बदलाव किया है। अब विद्यार्थियों को अपनी पसंद की स्पेशलाइजेशन सीधे चुनने का अवसर मिलेगा। पहले व्यवस्था यह थी कि एमटेक में प्रवेश लेने के बाद संबंधित विभाग स्वयं विद्यार्थियों को उनकी विशेषज्ञता आवंटित करता था।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, झलवा (ट्रिपलआईटी) ने एमटेक प्रवेश प्रक्रिया में अहम बदलाव किया है। अब विद्यार्थियों को अपनी पसंद की विशेषज्ञता (स्पेशलाइजेशन) सीधे चुनने का अवसर मिलेगा। पहले व्यवस्था यह थी कि एमटेक में प्रवेश लेने के बाद संबंधित विभाग स्वयं विद्यार्थियों को उनकी विशेषज्ञता आवंटित करता था लेकिन नई व्यवस्था के तहत छात्र-छात्राएं सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग फॉर एमटेक (सीसीएमटी) काउंसलिंग के माध्यम से ही अपनी विशेषज्ञता का चयन कर सकेंगे।
संस्थान प्रशासन के अनुसार यह बदलाव विद्यार्थियों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अब अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान ही यह तय कर सकेंगे कि वे किस स्पेशलाइजेशन में अध्ययन करना चाहते हैं। इससे न केवल उनकी रुचि और करियर योजना को बल मिलेगा, बल्कि आगे की पढ़ाई और शोध कार्य में भी उन्हें स्पष्ट दिशा मिलेगी। संस्थान में वर्तमान में तीन (इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन और अप्लाइड साइंस) प्रमुख विभागों के अंतर्गत एमटेक के कुल 12 स्पेशलाइजेशन में प्रवेश दिया जाता है। इसमें आईटी के सात, ईसीई के दो और अप्लाइड साइंस के तीन स्पेशलाइजेशन हैं। इन विशेषज्ञताओं में आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे उभरते क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
नई व्यवस्था से छात्रों को पहले से ही अपने लक्ष्य के अनुरूप विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय छात्रों के हित में है। इससे प्रवेश प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी। साथ ही, विद्यार्थियों को अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार क्षेत्र चुनने की स्वतंत्रता मिलेगी, जिससे उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां बेहतर होंगी। संस्थान के डीन एकेडमिक प्रो. पवन चक्रवर्ती ने बताया कि बदली व्यवस्था का लाभ नए छात्रों को मिलेगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


