MRF Internship 2026: MRF कंपनी में युवाओं के लिए इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेंगे 33000 रुपये तक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

MRF Paid Internship 2026: बिहार के ग्रेजुएट युवाओं के लिए MRF कंपनी में 12 महीने की पेड इंटर्नशिप का मौका। इसमें ₹33,000 तक का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है।

MRF Internship 2026

Bihar SDM Paid Internship 2026: बिहार के उन युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है, जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉरपोरेट जगत में अपने करियर की एक मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं। बिहार सरकार की ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ के अंतर्गत देश की जानी-मानी टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ (MRF) में 12 महीने की पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना उन बेरोजगार युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो अनुभव की कमी के कारण नौकरी पाने में पिछड़ जाते हैं। इस प्रोग्राम के तहत युवाओं को न सिर्फ काम सीखने को मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने बेहतर स्टाइपेंड भी दी जाएगी। इच्छुक छात्र 31 अगस्त 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें विभिन्न विषयों के ग्रेजुएट छात्रों को शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। यदि आपने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीए (BA), बीकॉम (BCom), बीएससी (BSc), बीबीए (BBA), बी.लिट या इसके समकक्ष कोई डिग्री हासिल की है, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा धारक और बी.ई या बीटेक (B.E/B.Tech) करने वाले इंजीनियरिंग छात्र भी इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं। आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।

पदानुसार अलग-अलग मिलेगा स्टाइपेंड

इस 12 महीने की इंटर्नशिप के दौरान शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एमआरएफ कंपनी और बिहार सरकार के संयुक्त सहयोग से हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्टाइपेंड की राशि इस प्रकार तय की गई है:

डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी: 31,010 रुपये प्रति माह

डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएट (UG/PG) अभ्यर्थी: 32,010 रुपये प्रति माह

बी.ई और बीटेक (इंजीनियरिंग) अभ्यर्थी: 33,000 रुपये प्रति माह

चेन्नई प्लांट में काम करने का मिलेगा रियल-टाइम अनुभव

चयनित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को एमआरएफ (MRF) के तिरुवोट्टियूर प्लांट, चेन्नई में काम करने का अवसर मिलेगा। पूरे 1 साल की अवधि के दौरान, इंटर्न्स को कंपनी के वरिष्ठ विशेषज्ञों और इंजीनियरों की देखरेख में लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट के आधार पर की जाएगी।

आवेदन करने की आसान प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप)

चरण 1: सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल cmpratigya.bihar.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर दिए गए इंटर्नशिप रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।

चरण 3: इसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से MRF Internship 2026 का चयन करें।

चरण 4: फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक डॉक्यूमेंट और अपना अपडेटेड सीवी (CV) अपलोड करें।

चरण 5: सभी डिटेल्स को एक बार जांचकर फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें। यदि छात्रों को आवेदन करने में कोई समस्या आती है, तो वे सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच टोल-फ्री नंबर 1800-296-5656 पर कॉल करके सीधे मदद ले सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।