MPSOS MP Ruk Jana Nahi Result OUT : एमपी 10वीं 12वीं रुक जाना नहीं परीक्षा का रिजल्ट mpsos.nic.in पर जारी, Direct Link
MPSOS 10th, 12th Ruk Jana Nahi December 2025 Result: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने रुक जाना नहीं योजना के तहत हुई 10वीं 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एग्जाम के लिए उपस्थित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

MPSOS 10th, 12th Ruk Jana Nahi December 2025 Result: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने रुक जाना नहीं योजना के तहत हुई 10वीं 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एग्जाम के लिए उपस्थित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। रोल नंबर और जन्म तिथि से रिजल्ट चेक किया जा सकता है। एमपीएसओएस ने 10वीं 12वीं का एमपी ओपन स्कूल, रुक जाना नहीं, आ लौट चले व ऑन डिमांड परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के वर्ष-2025 के द्वितीय सत्र की परीक्षाएं 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक हुई थीं। एमपीएसओएस रुक जाना नहीं व आ लौट चले 10वीं 12वीं परीक्षाएं ( MPSOS RJN ALC ) 15 दिसंबर से 23 दिसंबर तक हुई थीं।
MPSOS 10th, 12th Ruk Jana Nahi December 2025 Result: कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रुक जाना नहीं रिजल्ट
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, 'MPSOS Result 2025 Class 10th or 12th' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रोल नंबर डालें और दिए गए फील्ड में एग्जाम चुनें।
स्टेप 4: ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: MPSOS result 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6: MPSOS result 2025 Class 10th and 12th को सेव और डाउनलोड करें।
स्टेप 7: भविष्य के लिए mpsos.nic.In रिजल्ट का प्रिंट आउट लें।
रुक जाना नहीं योजना
एमपी बोर्ड से अनुतीर्ण हुए विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण वर्ष खराब नहीं हो, इस उद्देश्य से राज्य शासन की अनुमति से रुक जाना नहीं योजना का संचालन मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। इसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल में नियमित और स्वाध्यायी (प्रायवेट) रूप से शामिल अनुतीर्ण विद्यार्थियों को उसी वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने का अवसर प्रदान किया जाता है, जिसमें वे परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पुन: मुख्य धारा से जुड़ सकें। इस योजना का लाभ लेकर कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्तीर्ण करके उच्च अध्ययन के लिये अन्य संस्थाओं में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
"रूक जाना नहीं" योजना में ऐसे विद्यार्थी, जो माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल अथवा सीबीएसई बोर्ड में वर्तमान सत्र की परीक्षा में अनुतीर्ण हो गये हों अथवा किसी कारणवश आवेदन करने के बाद भी परीक्षा से वंचित रह गये हों, ऐसे विद्यार्थी को अनावश्यक एक वर्ष खराब होने से बचाने के लिये बोर्ड द्वारा माह जून में पुन: उन्हीं के पाठ्यक्रम एवं ब्लू प्रिंट के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाती हैं। परीक्षा समाप्ति के अधिकतम एक माह अर्थात जुलाई माह में विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को निरंतर कर सके। कोई विद्यार्थी यदि इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाता है, तो माह दिसंबर में राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पुन: मौका दिया जाता है। संस्था ने रूक जाना नहीं योजना वर्ष 2016 से प्रारंभ की थी। यह योजना पायलेट प्रोजेक्ट योजना के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के अनुतीर्ण छात्रों के लिये थी। सफलता के आधार पर इसे सीबीएसई के लिये ऑन डिमांड के आधार पर लागू किया गया है।
आ लौट चलें योजना
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदान किये गये मध्य प्रदेश के ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को शिक्षा की मूल धारा में वापस जोड़ने के लिये विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में शामिल करने के लिये ऑनलाइन आवेदन किये जाने की सुविधा प्रदान की गई है। इनका पाठ्यक्रम व ब्लू प्रिंट वही होता है, जो माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश में प्रचलित है, जिससे इन विद्यार्थियों को निरंतर पढ़ाई करने में कोई परेशानी नहीं होती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ड्रॉप आउट विद्यार्थियों की संख्या कम करके सभी स्तरों पर शिक्षा की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना एक महत्वपूर्ण बिन्दु है। ड्रॉप आउट विद्यार्थियों की समस्या के समाधान के लिये मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूलशिक्षा बोर्ड द्वारा आ लौट चलें योजना प्रारंभ की गई है। इसमें 14 से 18 वर्ष के ऐसे विद्यार्थी, जो कि स्कूलों से विभिन्न कारणों से ड्रॉप आउट हो गये हैं, उन्हें ओपन स्कूल के माध्यम से परीक्षा में शामिल कराकर मुख्य धारा से जोड़ने का अवसर दिया जा रहा है।
ऑन डिमांड परीक्षा योजना
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड में 'ऑन डिमांड परीक्षा' योजना भी लागू है। इसके अंतर्गत देश के मान्यता प्राप्त बोर्ड के ऐसे विद्यार्थी एक या एक से अधिक विषयों में शामिल होकर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 15 दिवस में उत्तीर्ण करना चाहते हैं। ऐसे विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में परीक्षा में विद्यार्थियों को केवल मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश एवं सीबीएसई के पाठ्यक्रम से ही परीक्षा में शामिल होने का प्रावधान रखा गया है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


