MPPSC ने बदला परीक्षा कैलेंडर, सितंबर से नवंबर तक कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित; यहां देखें
एमपीपीएससी ने 2026 की कई अहम भर्ती परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। सहायक कुल सचिव, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, सहायक प्राध्यापक और अन्य भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित कर दी गई हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी एमपीपीएससी ने आने वाले महीनों में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की तरफ से जारी नई समय सारणी में मई से लेकर नवंबर और दिसंबर तक होने वाली तमाम अहम परीक्षाओं की तारीखें तय कर दी गई हैं। इस बदलाव के बाद लाखों अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी की नई रणनीति बनाने का मौका मिल गया है। प्रदेश में लंबे समय से उम्मीदवार परीक्षा कैलेंडर का इंतजार कर रहे थे। अब आयोग ने एक साथ कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित करके अभ्यर्थियों की उलझन काफी हद तक दूर कर दी है।
17 मई को होगी सहायक कुल सचिव भर्ती परीक्षा
एमपीपीएससी की तरफ से सबसे पहले 17 मई को सहायक कुल सचिव भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए कुल 12 पद भरे जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 4 पद, ओबीसी के लिए 3, एससी के लिए 2, एसटी के लिए 2 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1 पद आरक्षित किया गया है। आयोग के मुताबिक इस परीक्षा में करीब 12 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे। भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
चार बड़े शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
सहायक कुल सचिव परीक्षा के लिए प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी और उम्मीदवारों को ओएमआर शीट पर उत्तर भरने होंगे। आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। यानी गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सावधानी से प्रश्न हल करने की सलाह दी गई है।
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह
एमपीपीएससी ने उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। देर से आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जुलाई से शुरू होगा सहायक प्राध्यापक परीक्षा का दौर
आयोग के नए शेड्यूल के मुताबिक सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2025 को अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 12 जुलाई को होगा जिसमें छह विषयों की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद दूसरा चरण 2 अगस्त को आयोजित होगा और इसमें भी छह विषय शामिल रहेंगे।
तीसरे चरण की परीक्षा 30 अगस्त को रखी गई है, जिसमें पांच विषयों के उम्मीदवार शामिल होंगे। वहीं चौथे चरण की परीक्षा 18 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें दो विषयों की परीक्षा होगी।
सितंबर में होंगी सबसे बड़ी परीक्षाएं
सितंबर का महीना एमपीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम रहने वाला है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर तक किया जाएगा। यह परीक्षा प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में मानी जाती है। इसके अलावा 20 सितंबर को सहायक नगर नियोजक परीक्षा 2026 और विशेषज्ञ आयुर्वेद परीक्षा 2026 आयोजित होगी। वहीं 27 सितंबर को राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा कराई जाएगी।
अक्टूबर और नवंबर में भी जारी रहेगा एग्जाम सीजन
अक्टूबर महीने में भी कई अहम परीक्षाएं होंगी। 4 अक्टूबर को आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 18 अक्टूबर को सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2025 कराई जाएगी। इसी दिन सहायक प्राध्यापक परीक्षा के चौथे चरण की परीक्षा भी आयोजित होगी। नवंबर में 22 तारीख को सहायक संचालक किसान कल्याण परीक्षा 2025 आयोजित की जाएगी। इसी दिन वैज्ञानिक अधिकारी के तीन पदों के लिए भी परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया है।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


