MPPSC PCS Prelims Admit Card: एमपी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर जारी, Direct Link

Apr 16, 2026 05:20 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

MPPSC PCS Prelims Admit Card : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( एमपीपीएससी ) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। mppsc.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPSC PCS Prelims Admit Card: एमपी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर जारी, Direct Link

MPPSC PCS Prelims Admit Card Download: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज एक बड़ी और राहत भरी खबर आई है। आयोग ने आज, यानी 16 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 155 रिक्त पदों को भरने के लिए यह प्रतिष्ठित परीक्षा आयोजित की जा रही है। एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही परीक्षार्थियों की धड़कनें तेज हो गई हैं, क्योंकि अब परीक्षा में मात्र 10 दिन शेष बचे हैं।

परीक्षा का पूरा कार्यक्रम और शिफ्ट टाइमिंग

MPPSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को पूरे प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न होगी।

पहली शिफ्ट (सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे): सामान्य अध्ययन (General Studies - Paper I)

दूसरी शिफ्ट (दोपहर 02:15 से शाम 04:15 बजे): सामान्य अभिरुचि परीक्षण (General Aptitude Test - Paper II)

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें और परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें ताकि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें।

MPPSC PCS Prelims Admit Card Download Direct Link

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दाईं ओर दिए गए 'Admit Card' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. यहां 'State Service & State Forest Service Preliminary Examination 2026' के लिंक को चुनें।
  4. अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड भरकर 'लॉगिन' या 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे ध्यान से चेक करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

सुरक्षा कारणों से आयोग ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए आपके पास इन डॉक्यूमेंट का होना अनिवार्य हैं:

एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी: मोबाइल में दिखाई गई सॉफ्ट कॉपी मान्य नहीं होगी।

वैलिड फोटो फोटो आईडी कार्ड: आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र (Voter ID), पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक (ओरिजिनल)।

दो पासपोर्ट साइज फोटो: किसी तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति के लिए दो ताजा तस्वीरें अपने पास जरूर रखें।

अंतिम समय के लिए एक्सपर्ट की सलाह

अब जबकि एडमिट कार्ड आपके हाथ में है, एक्सपर्ट का कहना है कि यह समय नए विषयों को पढ़ने का नहीं बल्कि पुराने पढ़े हुए का रिवीजन करने का है। मध्य प्रदेश के सामान्य ज्ञान (MP GK), करेंट अफेयर्स और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों पर अधिक ध्यान दें। साथ ही, CSAT (पेपर-II) के लिए भी पर्याप्त अभ्यास करें ताकि क्वालिफाइंग अंकों को लेकर कोई संशय न रहे। याद रखें, परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच या कैलकुलेटर ले जाना सख्त वर्जित है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।