MPPSC Exam Calendar 2026: 7 सिंतबर से मेन्स की शुरुआत, दिसंबर तक कई बड़ी परीक्षाएं, देखें शेड्यूल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

MPPSC ने अपना 2026 का एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, सितंबर से नवंबर तक बड़े रिक्रूटमेंट एग्जाम होंगे और दिसंबर तक इंटरव्यू जारी रहेंगे।

mppsc exam calendar 2026 schedule major exams interviews
MPPSC Exam Calendar 2026

MPPSC Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने आने वाले चार महीनों की परीक्षाओं और साक्षात्कारों का विस्तृत शेड्यूल प्रस्तावित है। इस कैलेंडर के मुताबिक सितंबर से नवंबर के बीच कई बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी, जबकि अलग-अलग पदों के लिए साक्षात्कार सितंबर से दिसंबर तक चलते रहेंगे। आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि इन साक्षात्कारों के आधार पर चयन सूचियां 20 दिसंबर तक जारी कर दी जाएंगी, ताकि अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया में देरी न हो।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा से होगी शुरुआत

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार सबसे बड़ी और अहम मानी जाने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर के बीच होगा। यह परीक्षा छह दिन तक चलेगी, जिसमें अभ्यर्थियों को चार सामान्य अध्ययन के पेपर, एक सामान्य हिंदी और एक हिंदी निबंध का पेपर देना होगा। चूंकि यह विशुद्ध रूप से वर्णनात्मक परीक्षा है, इसमें नकारात्मक अंकन का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। इसके अलावा सहायक योजना अधिकारी और आयुर्वेद विशेषज्ञ जैसे विशेष पदों के लिए भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

वन सेवा परीक्षा समेत कई अन्य टेस्ट भी तय

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की तारीख भी अब फाइनल हो चुकी है, जो 27 सितंबर को होगी। इसके ठीक बाद अक्टूबर महीने में भी परीक्षाओं का सिलसिला जारी रहेगा। आंतरिक लेखा एवं अंकेक्षण अधिकारी तथा सहायक प्राध्यापक जैसे पदों की भर्ती परीक्षा 4 अक्टूबर को कराई जाएगी। वहीं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी यानी ADPO पद के लिए परीक्षा 18 अक्टूबर को रखी गई है। न्याय और अभियोजन विभाग से जुड़े इस पद के लिए हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं, ऐसे में इस तारीख पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

नवंबर में भी होंगी अहम भर्ती परीक्षाएं

नवंबर महीने को लेकर भी आयोग ने साफ जानकारी दी है। कृषि विकास अधिकारी, वैज्ञानिक अधिकारी और सांख्यिकी चयन जैसे पदों के लिए भर्ती परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि आयोग ने साथ में यह भी स्पष्ट किया है कि तय की गई कुछ तारीखें प्रशासनिक फैसलों और अदालती आदेशों के अधीन भी हो सकती हैं, यानी परिस्थितियों के हिसाब से इनमें बदलाव की गुंजाइश बनी रहती है। इसीलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखते रहें।

साक्षात्कार सितंबर से दिसंबर तक चलेंगे

लिखित परीक्षाओं के साथ-साथ आयोग विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया भी लगातार चलाता रहेगा। ADPO, कृषि विकास अधिकारी, वैज्ञानिक अधिकारी समेत कई अन्य पदों के लिए इंटरव्यू सितंबर से दिसंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही लिखित परीक्षा पास कर ली है, उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलावा भेजा जाएगा। आयोग की योजना है कि इन सभी भर्ती प्रक्रियाओं की चयन सूचियां दिसंबर के तीसरे सप्ताह यानी 20 दिसंबर तक जारी कर दी जाएं।

अभ्यर्थियों के लिए क्या मायने

पिछले कुछ समय से परीक्षा तिथियों को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस बना हुआ था। अब जब पूरा कैलेंडर सामने आ गया है, तो लाखों युवा अपनी तैयारी को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा सकेंगे। खासकर जो अभ्यर्थी एक से ज्यादा परीक्षाओं की तैयारी साथ में कर रहे हैं, उनके लिए यह कैलेंडर समय प्रबंधन में काफी मददगार साबित होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इतने पहले से तारीखें घोषित होने से अभ्यर्थी सिलेबस को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर पाएंगे और पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास भी बेहतर ढंग से कर सकेंगे। बहरहाल, अद्यतन जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना के लिए mppsc.mp.gov.in पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़7 सिंतबर से MPPSC मेन्स की शुरुआत, दिसंबर तक कई बड़ी परीक्षाएं, देखें शेड्यूल