MPPSC Ayurveda Medical Officer Vacancy 2026: आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें योग्यता
MPPSC Ayurveda Medical Officer Vacancy 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य के आयुष विभाग के अंतर्गत 'आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर (AMO)' के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 130 पदों को भरा जाएगा।

MPPSC Ayurveda Medical Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य के आयुष विभाग के अंतर्गत 'आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर (AMO)' के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 130 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म भर लें।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 130 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें 50 पद जनरल कैटेगरी, 12 पद एससी कैटेगरी, 42 पद एसटी कैटेगरी, 19 पद ओबीसी कैटेगरी और 7 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं।
पात्रता और योग्यता
शैक्षणिक योग्यता:
1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सी.सी.आई.एम.द्वारा मान्यता प्राप्त आयुर्वेद मे स्नातक उपाधि।
2. मान्यता प्राप्त राज्य आयुर्वेदिक बोर्ड परिषद मध्यप्रदेश में रजिस्टर्ड।
3. आवेदन की अंतिम तिथि तक इन्टर्नशिप पूरी एवं म.प्र. आयुर्वेदिक यूनानी प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड से स्थायी जीवित पंजीयन अनिवार्य है।
आयु सीमा:
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा शुल्क
चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से एक लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू शामिल होगा। लिखित परीक्षा में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ मध्य प्रदेश का सामान्य ज्ञान भी पूछा जाएगा। परीक्षा शुल्क की बात करें तो मध्य प्रदेश के मूल निवासी (SC, ST, OBC, PWD) के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि सामान्य श्रेणी और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त 40 रुपये पोर्टल शुल्क भी देय होगा।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 'Apply Online' टैब पर क्लिक करके अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी नवीनतम फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक डॉक्यूमेंट तैयार रखने चाहिए।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


